Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 21:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अमन साहू गैंग का हथियार नेटवर्क निशाने पर,अजरबैजान से प्रत्यर्पित कुख्यात अपराधी मयंक सिंह 6 दिन की रिमांड पर, एटीएस ने शुरू की पूछताछ
          Headline

          अमन साहू गैंग का हथियार नेटवर्क निशाने पर,अजरबैजान से प्रत्यर्पित कुख्यात अपराधी मयंक सिंह 6 दिन की रिमांड पर, एटीएस ने शुरू की पूछताछ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:- झारखंड पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर जगत की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पहली बार राज्य के इतिहास में अजरबैजान से प्रत्यर्पित किए गए कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को रामगढ़ जेल से रांची लाकर एटीएस मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ शुरू कर दी गई है। रामगढ़ कोर्ट से 6 दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद एटीएस टीम ने मयंक को एटीएस हेडक्वार्टर, धुर्वा पहुंचाया। यहां उससे कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, खासकर अमन साहू गैंग के हथियार और फाइनेंशियल नेटवर्क से जुड़े रहस्यों पर।

          एटीएस एसपी ऋषव कुमार झा के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का सबसे करीबी और भरोसेमंद साथी मयंक सिंह था। वह न केवल गिरोह के लिए हथियारों की सप्लाई करता था, बल्कि आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क को भी नियंत्रित करता था।

          अधिकारियों का मानना है कि मयंक से पूछताछ के बाद अमन साहू गैंग का पूरा हथियार और फाइनेंशियल सिस्टम ध्वस्त किया जा सकता है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे गिरोह के सदस्यों, सप्लायर, फाइनेंसर और अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

          पुलिस सूत्रों का कहना है कि मयंक के पास से कई ऐसे राज खुल सकते हैं, जो न सिर्फ झारखंड बल्कि देश के अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर भी शिकंजा कसने में मददगार साबित होंगे। एटीएस ने पूछताछ के दौरान डिजिटल डिवाइस, बैंक डिटेल्स और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी खंगालने की तैयारी की है।

          झारखंड पुलिस के लिए यह केस बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि अमन साहू के खात्मे के बाद उसका नेटवर्क बिखर तो गया, लेकिन उसका आर्थिक ढांचा और हथियार सप्लाई चैन अब भी सक्रिय बताया जा रहा है। मयंक से मिलने वाली जानकारी इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

          अजरबैजान से प्रत्यर्पण झारखंड अमन साहू गैंग नेटवर्क मयंक सिंह रिमांड रांची एटीएस पूछताछ हथियार और फाइनेंशियल नेटवर्क
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.