Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 20:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»फारबिसगंज में जय श्री राम’ के जयघोष के साथ निकला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आपसी सौहार्द
          Headline

          फारबिसगंज में जय श्री राम’ के जयघोष के साथ निकला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आपसी सौहार्द

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria News: जिले  के फारबिसगंज में रविवार को ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इस भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा शहर भगवामय नजर आया। इस विशाल जुलूस के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था और ड्रोन कैमरों से पूरे जुलूस की निगरानी की जा रही थी। शहर में कुल 31 जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस में एसडीएम रंजीत कुमार रंजन और डीएसपी मुकेश कुमार साहा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

          झांकियों ने मोहा मन

          जुलूस में भगवान राम और हनुमान से जुड़ी कई आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा जिस रास्ते से गुजर रही थी, वहां जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

          राजनेताओं और गणमान्य लोगों की भागीदारी

          जुलूस में महंत पंडित कुशल दुबे के साथ क्षेत्रीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विद्यासागर केसरी, नप मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नूतन देवी और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इसके अलावा, विभिन्न अखाड़ों के राम भक्तों ने भी जुलूस में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

          सदियों पुरानी परंपरा और आपसी भाईचारा

          फारबिसगंज के सांवरिया कुंज महावीरी ठाकुरबारी से शुरू होकर जुलूस जब दरभंगिया टोला पहुंचा, तो वहां एक अनोखी और दिल छू लेने वाली परंपरा देखने को मिली। यहां महंत पंडित कुशल दुबे और छोटी मस्जिद के इमाम ने एक-दूसरे को फूल-माला पहनाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाती है।

          119 साल पुरानी है परंपरा

          आपको बता दें कि फारबिसगंज में महावीरी झंडा जुलूस की यह परंपरा साल 1904 से चली आ रही है। एक छोटे रूप में शुरू हुई यह शोभायात्रा आज 119 सालों में एक विराट रूप ले चुकी है। हर साल लोग इस जुलूस का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जो अब शहर की पहचान बन चुका है।

          Forbesganj religious procession Jai Shri Ram procession 2025 Mahaveeri flag festival security arrangements Mahaveeri flag procession Forbesganj saffron festival Forbesganj जय श्री राम शोभायात्रा 2025 फारबिसगंज धार्मिक जुलूस भगवा महोत्सव फारबिसगंज महावीरी झंडा जुलूस फारबिसगंज महावीरी झंडा पर्व सुरक्षा व्यवस्था
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          September 19, 2026

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          बड़गांई जमीन केस में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन की पेशी, आरोप गठन पर होगी बहस

          पलामू में जैप-8 के सूबेदार की गो/ली लगने से मौत, जांच शुरू,सर्विस राइफल से चली गोली

          बिहार के शिक्षण संस्थानों को 461 करोड़ की वित्तीय मदद,अनुदानित-वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों को राहत

          भागलपुर में बाढ़ से 1,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान, 9.5 लाख आबादी प्रभावित, गांवों में राहत का इंतजार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.