Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 22:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रिम्स-2 की अधिग्रहित जमीन पर आंदोलकारियों ने चलाया हल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
    Headline

    रिम्स-2 की अधिग्रहित जमीन पर आंदोलकारियों ने चलाया हल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News: रांची में कांके अंचल के मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-02 परियोजना को लेकर विरोध और विवाद बढ़ता ही जा रहा है। झारखंड सरकार की इस प्रस्तावित परियोजना के विरोध में हजारों की संख्या में आदिवासी मूलवासियों ने रविवार को अधिग्रहित भूमि पर हल-बैल चलाकर जोरदार प्रदर्शन किया।रांची के कांके अंचल अतर्गत मौजा नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स -02 परियोजना को लेकर न केवल आंदोलनकारी ग्रामीण सड़कों पर उतरे, बल्कि लगभग 1074 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर हल से जुताई व धान रोपनी कर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

    झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने इस मौके पर कहा कि उनका संगठन विकास का विरोधी नहीं है, लेकिन सरकार खेती योग्य जमीन पर जबरन परियोजना थोप रही है। यह जमीन रैयतों की आजीविका का आधार है और बिना संवैधानिक अधिग्रहण प्रक्रिया के इसे छीनना असंवैधानिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस बल और प्रशासनिक दबाव के बावजूद नगड़ी की कृषि भूमि का अवैध अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।

    अधिग्रहित भूमि को लेकर रविवार को प्रशासन और आंदोलकारियों के बीच टकराव हो गया। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें आंसू गैस के गोले और लाठियां चलीं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि पूर्व सीएम चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

    रांची जिले के कांके अंचल अंतर्गत नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन को प्रशासन ने चारों ओर से घेर रखा था। हर सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। शहर के सभी रास्तों में कड़ी निगरानी थी। भारी पुलिस बल की तैनाती थी। बावजूद इसके आंदोलनकारी किसान रिम्स 2 की जमीन पर पहुंच गए और वहां ‘खेत जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया और अधिग्रहित जमीन पर हल चलाया।

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेन्द्र महतो ने समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर हल चलाकर खेती की शुरुआत की और उस भूमि पर सरना झंडा गाड़ दिया। इसी दौरान प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरु की, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए (लाठीचार्ज) किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई।

    आंदोलनकारी किसान, आदिवासी महिला- पुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मुखौटा लगाकर खेतों की पगडंडी होते हुए रिम्स-2 की जमीन पर पहुंच गए। वहां पहुंचे लोग खेतों में हल चलाने और रोपा रोपने लगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए लातेहार, लोहरदगा, बिजुपाड़ा, हातमा, बेड़ों सहित कई इलाकों से सैंकड़ों ग्रामीण खेतिहर जमीन बचाने के लिए पहुंचे थे।

    ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड 25 साल का हो गया, लेकिन अब भी उनकी खेतीहर जमीन छीनकर अस्पताल बनाने की कोशिश की जा रही है। आदिवासी समाज ने कहा कि वे अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं छोड़ेंगे और आंदोलन तेज करेंगे।

    किसानों के विरोध को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कांके रोड से लेकर नगड़ी तक भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। रांची के नगड़ी में एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑडर, ग्रामीण एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

    ‘खेत जोतो, रोपा रोपो’ आंदोलन में शामिल होने से पहले ही कुछ नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। चार आंदोलनकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर कांके थाना में रखा हैं। उनमें नगड़ी गांव के विकास उरांव और सीता कच्छप के अलावा नंदी कच्छप और फुलकेरिया टोप्पो शामिल हैं। मांडर और लोहरदगा के आदिवासी समाज और उनके नेताओं को नगड़ी से करीब पांच किलोमीटर पहले ही रातू के तिलता चौक पर ही रोक दिया गया। रामकुमार पाहन और गंगोत्री कुजूर को भी हिरासत में ले लिया गया है। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे और हल चलाया।

    ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने इस संबंध में बताया कि पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू किया गया है। भीड़ अनियंत्रित होकर हंगामा का प्रयास कर रही थी और प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रही थी। इसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा आंसू गैस का प्रयोग किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की तरफ से परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है।

    –

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Champai Soren house arrest Jharkhand RIMS-2 protest Nagdi land acquisition protest Ranchi police protester clash Ranchi RIMS-2 land dispute चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट झारखंड रिम्स-2 प्रदर्शन नगड़ी भूमि अधिग्रहण विरोध रांची पुलिस प्रदर्शनकारी झड़प रांची रिम्स-2 भूमि विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    March 15, 2026

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    March 15, 2026

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    रिलीज से पहले विवादों में घिरी रणवीर सिंह की Dhurandhar 2, सिख समुदाय ने भेजा लीगल नोटिस

    Dhanbad News : SIR को लेकर कांग्रेस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, ग्रामीण इलाके में लोगों को दी जानकारी

    Palamu News : सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, तीन दर्जन सिलेंडर मिले; चार लोग गंभीर

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.