Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 July 2026 || 18:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पूर्णिया में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रैली से घंटों जाम
          Headline

          पूर्णिया में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, रैली से घंटों जाम

          today post liveBy today post liveAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Purnia News:- कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शनिवार को पूर्णिया में अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुई। इस यात्रा ने पूर्णिया शहर को पूरी तरह थाम दिया और घंटों तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। यात्रा की शुरुआत बेलौरी से हुई और यह लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग होते हुए कसबा की ओर बढ़ी। इसके बाद काफिला अररिया के लिए रवाना हुआ। राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और पैदल चल रहे समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

          जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता सजधज कर सड़कों पर खड़े रहे और राहुल गांधी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस बीच राहुल गांधी ने खुद मोटरसाइकिल चलाकर आम जनता का अभिवादन भी किया।

          भारी भीड़ के कारण पूर्णिया शहर के कई हिस्सों में लंबा जाम लग गया। करीब 5 किलोमीटर तक वाहन और पैदल यात्रियों की कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले से जारी एडवाइजरी के तहत पूर्णिया–महेशपुर–चौंदपुर मार्ग, गुड्डा चौक, जीरो माइल, बेलौरी चौक, फोर्ड चौक, पंचमुखी मंदिर, रामबाग, कप्तान पुल, लाइन बाजार और रजनी चौक समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

          इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 131A और पूर्णिया–अररिया मार्ग पर भी सुबह से दोपहर तक यातायात पूरी तरह बंद रहा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को यातायात की छूट दी गई।

          पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात किए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी आपात स्थिति में वे यातायात थाना प्रभारी (मोबाइल: 9031827677) या पुलिस वाहन नियंत्रक (मोबाइल: 9031827778) से संपर्क कर सकते हैं।

          यह यात्रा पूर्णिया में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हुई, जिसने इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          तेजस्वी यादव रैली पूर्णिया अररिया मार्ग बंद पूर्णिया जनसभा 2025 पूर्णिया ट्रैफिक जाम बिहार कांग्रेस रैली राहुल गांधी बुलेट बाइक राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.