Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 18:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गया से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन 22 अगस्त से होगी शुरू
          Headline

          गया से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन 22 अगस्त से होगी शुरू

          today post liveBy today post liveAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          PATNA NEWS:- बिहारवासियों के लिए रेल यात्रा का एक नया विकल्प जल्द ही शुरू होने जा रहा है। गया जी से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ का शुभारंभ 22 अगस्त से किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस सेवा से गया सहित पूरे रोहतास और आसपास के जिलों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली तक की यात्रा पहले से कहीं अधिक सहज और किफायती हो जाएगी।

          रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन का पहला परिचालन 22 अगस्त को होगा। यह ट्रेन सुबह 10:50 बजे गया स्टेशन से खुलेगी और 12:10 बजे डेहरी-ऑन-सोन पहुंचेगी। वहां से 12:15 बजे रवाना होकर 12:35 बजे सासाराम पहुंचेगी और पांच मिनट बाद दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगी।

          रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम ने बताया कि इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। इसके तहत गया से ट्रेन हर रविवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि दिल्ली से यह सेवा हर सोमवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी।

          गया से रवाना होकर यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। नियमित सेवा के दौरान ट्रेन गया से शाम 4:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

          वहीं, दिल्ली से यह ट्रेन 29 अगस्त से शुरू होगी। दिल्ली से यह दोपहर 2 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:07 बजे सासाराम पहुंचेगी। वहां से दो मिनट रुकने के बाद 7:09 बजे गया की ओर प्रस्थान करेगी।

          इस विशेष अवसर पर सासाराम रेलवे स्टेशन पर स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी संभावना है। रेलवे का मानना है कि इस नई ट्रेन से बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुविधा होगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क का लाभ मिलेगा।

          अमृत भारत ट्रेन गया दिल्ली अमृत भारत ट्रेन शेड्यूल गया से दिल्ली ट्रेन टाइमटेबल गया से दिल्ली नई ट्रेन डेहरी ऑन सोन ट्रेन टाइमिंग बिहार नई ट्रेन सेवा सासाराम अमृत भारत ट्रेन स्टॉप
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          September 18, 2026

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.