Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 10:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»टेरर फंडिंग नेटवर्क का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार,साइबर ठगी से जुटाए 101 करोड़, क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पाकिस्तान-नेपाल भेजी रकम
          Headline

          टेरर फंडिंग नेटवर्क का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार,साइबर ठगी से जुटाए 101 करोड़, क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पाकिस्तान-नेपाल भेजी रकम

          today post liveBy today post liveAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          East Champaran News:-  उत्तर प्रदेश पुलिस ने 101 करोड़ रुपये के टेरर फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू कुमार और उसके पिता भूषण चौधरी के रूप में हुई है। बलरामपुर पुलिस के अनुसार, दोनों ने अपने बैंक खातों और क्रिप्टो वॉलेट्स के जरिए साइबर ठगी से अर्जित 101 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की राशि नेपाल और पाकिस्तान समेत कई देशों में भेजी। जांच से पता चला कि यह गिरोह डिजिटल जनसेवा केंद्र की आड़ में ठगी और अवैध लेन-देन का खेल चला रहा था।

          पूछताछ में सामने आया कि गोलू कुमार पूर्वी चंपारण में साइबर कैफे चलाता था। वह वहां आने वाले लोगों के आधार कार्ड और अन्य व्यक्तिगत जानकारी लेकर बैंक खाते खोलता और उनका इस्तेमाल धन शोधन के लिए करता था। सबसे ज्यादा लेन-देन उसके खाते से ही किया गया। इसके अलावा नेपाल के एक और भारत के पांच अन्य खातों से भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुए।

          गोलू ने स्वीकार किया कि उसने नेपाल के कुछ लोगों से बाइनेंस (Binance) पर क्रिप्टो अकाउंट बनाना सीखा और उसी के जरिए ठगी से जुटाए गए रुपये को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश भेजना शुरू किया। बाद में उसने अपने पिता के नाम से भी आईडी बनाकर नेटवर्क का विस्तार किया। यह गिरोह चीनी लोनिंग ऐप्स के माध्यम से ठगी से अर्जित रकम को पाकिस्तान और अन्य देशों तक पहुंचा रहा था।

          बलरामपुर एसपी विकास कुमार ने बताया कि इस नेटवर्क का सरगना बिहार के नवादा का रहने वाला एक व्यक्ति है, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी निशानदेही पर ही भूषण और गोलू तक पुलिस पहुंची। जांच में इनके यूपीआई ट्रांजैक्शन, बाइनेंस वॉलेट्स और डिजिटल गतिविधियों पर कई अहम सबूत मिले।

          गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 7 आधार कार्ड, नेपाली मुद्रा और कई अन्य दस्तावेज जब्त किए। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ हो रही है। एटीएस, एनआईए और अन्य एजेंसियां इनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगाल रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि इनके तार अफगानिस्तान और मिडिल ईस्ट के आतंकी संगठनों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरपोल और FATF को भी अलर्ट किया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          101 करोड़ साइबर ठगी क्रिप्टोकरेंसी टेरर फंडिंग गोलू कुमार भूषण चौधरी चीनी लोनिंग ऐप्स धोखाधड़ी पूर्वी चंपारण गिरफ्तारी बाइनेंस अकाउंट पाकिस्तान बिहार टेरर फंडिंग नेटवर्क
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.