Bhagalpur News:- जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में रविवार सुबह चोरी करने घुसे युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने पहले उसे दौड़ाकर पकड़ा, फिर पेड़ से बांधकर पिटाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार मोबाइल और घरेलू सामान की चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। रविवार सुबह जैसे ही आरोपी युवक एक घर में घुसा, ग्रामीणों को भनक लग गई। शोर मचते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद लोगों ने उसे दबोच लिया।
पकड़े जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
खबर पाकर जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। युवक ने पूछताछ में अपना घर पुरैनी बताया है। फिलहाल पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है।


