Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 09:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के डीजीपी ने राज्य को अपराधमुक्त व नक्सलमुक्त बनाने का किया आह्वान, छह माह में 197 नक्सली गिरफ्तार, 27000 एकड़ में अफीम की फसल नष्ट
          Headline

          झारखंड के डीजीपी ने राज्य को अपराधमुक्त व नक्सलमुक्त बनाने का किया आह्वान, छह माह में 197 नक्सली गिरफ्तार, 27000 एकड़ में अफीम की फसल नष्ट

          today post liveBy today post liveAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:-  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य को अपराधमुक्त और नक्सलमुक्त बनाने का संकल्प दिलाते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध बनाने का आह्वान किया।

          डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2025 के जनवरी से जून तक राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 197 नक्सली गिरफ्तार हुए, 10 ने आत्मसमर्पण किया और 17 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। संगठित आपराधिक गिरोह के 12 अपराधी और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 5 सक्रिय आतंकी भी एटीएस के हत्थे चढ़े। इस दौरान अभियान में चार पुलिस जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे।

          मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 484 आरोपित गिरफ्तार हुए और करीब 34.09 करोड़ रुपये के अवैध नशे के सामान जब्त किए गए। लगभग 27,000 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया। साइबर अपराध के मामलों में 700 से अधिक आरोपी पकड़े गए, 50 लाख रुपये नकद और कई अवैध वस्तुएं जब्त हुईं। प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से 474 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए, जबकि साइबर हेल्पलाइन 1930 के जरिए 16 करोड़ रुपये फ्रीज और 80 लाख रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए।

          जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत राज्यभर में 4,000 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनमें से 3,500 का त्वरित निपटारा हुआ। पुलिस कल्याण कोष से 622 लाभार्थियों को 15 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई और 108 आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति मिली।

          डीजीपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी मिलकर झारखंड को अपराधमुक्त और नक्सलमुक्त बनाएंगे तथा राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधमुक्त झारखंड अफीम की फसल नष्ट आतंकवाद निरोधक दस्ता झारखंड जन शिकायत समाधान कार्यक्रम झारखंड पुलिस कार्रवाई झारखंड साइबर अपराध झारखंड स्वतंत्रता दिवस डीजीपी अनुराग गुप्ता नक्सल उन्मूलन अभियान मादक पदार्थ बरामदगी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          July 22, 2026

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          नीट पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक, छात्रों पर लाठीचार्ज

          इतिहास रचेगा रांची! पहली बार एशिया के सबसे पुराने डूरंड कप की करेगा मेजबानी

          2.50 लाख लेकर रचाई फर्जी शादी, लूटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.