Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 00:36
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पत्रकार के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार नाबालिग समेत 5 चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
    Headline

    पत्रकार के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, चार नाबालिग समेत 5 चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

    today post liveBy today post liveAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    East Champaran :- मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर के घर में हुई भीषण चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने न केवल इस चोरी को स्वीकार किया बल्कि शहर के अलग-अलग इलाकों से छह मोटर चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है।

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी करते हुए चोरी की गई मोबाइल, पर्स और करीब एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में पत्रकार के घर से चोरी किए गए आभूषण रघुनाथपुर के पवन कुमार नामक किराना दुकानदार को बेचे गए थे। इसके बदले उन्हें सिर्फ 3,200 रुपये मिले थे। इसके अलावा शहर से चोरी की गई मोटरें भी बेच दी गई थीं।

    जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात से पहले चकिया निवासी शिवा नामक युवक ने घर की रेकी की थी। उसके बाद इस गिरोह ने घटना को अंजाम दिया।
    पत्रकार सुदिष्ट नारायण ठाकुर ने 7 अगस्त को नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से 3 लाख रुपये की कीमत का 30 ग्राम सोने का लक्ष्मी हार, डेढ़ लाख रुपये का कान का झुमका, 15 हजार रुपये का नोज पीन, डेढ़ लाख रुपये के 20 पीस चांदी के सिक्के, 50 हजार रुपये नकद, 21 हजार रुपये का मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए थे।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल सर्विलांस के आधार पर रघुनाथपुर चमड़ा गोदाम वार्ड संख्या 27 निवासी गैरेज मिस्त्री अजीम मियां के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया। इसी के आधार पर पूरे गिरोह को पकड़ा गया।
    फिलहाल पुलिस मुख्य खरीदार पवन कुमार की तलाश कर रही है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि आभूषण और बाकी चोरी का सामान बरामद होने के बाद इस मामले की पूरी कड़ी स्पष्ट हो जाएगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अजीम मियां गिरफ्तारी चार नाबालिग चोर पत्रकार घर चोरी खुलासा पवन कुमार फरार पूर्वी चंपारण पुलिस कार्रवाई बिहार चोरी कांड मोतिहारी नगर थाना मोतिहारी पत्रकार चोरी लाखों का सामान बरामद श्रीकृष्ण नगर चोरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.