Ranchi News:– झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी स्थिति के बारे में विस्तार से बात की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित अपने आवास घोड़ाबांधा में बाथरूम जाते समय फिसल कर गिर पड़े थे। इस दुर्घटना में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। तत्काल परिजनों ने उन्हें टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया।
उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि भी दिल्ली पहुँचे और उनकी स्थिति की जानकारी ली।
अपोलो अस्पताल में भर्ती रामदास सोरेन की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मुख्यमंत्री के साथ डॉक्टरों की बातचीत के दौरान यह भी बताया गया कि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से भी बात की और सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही राज्य की जनता से भी शिक्षा मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।
यह घटना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है और मंत्री की सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है।
इस खबर को भी पढ़ें : नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, ओडिशा-झारखंड सीमा पर ट्रेन संचालन ठप,सर्च ऑपरेशन जारी
इस खबर को भी पढ़ें : रांची: हरमू रोड पर बिल्डिंग में भीषण आग, दो दुकानें जलकर राख

