Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 16:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में की शिरकत,प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
    Headline

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में की शिरकत,प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

    today post liveBy today post liveJuly 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Deoghar News:- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज झारखंड के देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के छात्रों, डॉक्टरों और संकाय को संबोधित किया और देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भले ही एम्स देवघर तृतीयक (टर्शियरी) स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में कार्य करता है, लेकिन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में भी सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि संस्थान के डॉक्टर और छात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित दौरा करें, जिससे जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। राष्ट्रपति ने  स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एम्स से शिक्षा प्राप्त करना इस बात का प्रमाण है कि वे योग्य डॉक्टर बन चुके हैं। उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वे सिर्फ तकनीकी रूप से दक्ष नहीं, बल्कि संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार वाले चिकित्सक भी बनें। उन्होंने कहा, “हम सभी ऐसे डॉक्टरों को जानते हैं जिनसे परामर्श लेने के बाद मरीज और परिजन मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करते हैं।”

    राष्ट्रपति ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं की असमानता को दूर करने में एम्स जैसे संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों पर जेब से खर्च होने वाले स्वास्थ्य खर्च को कम करने का प्रयास कर रही है और इस दिशा में एम्स देवघर की भी अहम भूमिका है। उन्होंने संस्थान को सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की सूची तैयार कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योगदान देने का सुझाव भी दिया। अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि एम्स देवघर जैसे संस्थान झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा के “प्रकाश स्तंभ” बनकर काम करें।

    बाबा बैद्यनाथ की धरती पर मिली उपस्थिति का सौभाग्य

    श्रीमती मुर्मू ने कहा कि श्रावण मास के इस पवित्र अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ और हृदयपीठ की कृपा इस आयोजन पर विशेष रूप से बरस रही है। उन्होंने कहा, “यह मेरा परम सौभाग्य है कि भगवान शंकर की असीम अनुकंपा से मुझे इस भूमि पर आने का अवसर प्राप्त हुआ।”

    विद्यार्थियों को संवेदनशील डॉक्टर बनने का संदेश

    राष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह में उपाधियाँ प्राप्त कर रहे छात्रों को बधाई दी और विशेष रूप से पदक विजेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि एम्स में शिक्षा प्राप्त करना कुशल डॉक्टर बनने की गारंटी है, लेकिन एक “अच्छा डॉक्टर” बनने के लिए मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और संवाद की क्षमता का होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा,
    “डायग्नोसिस में भले ही आप पूरी तरह क्लिनिकल रहिए, लेकिन व्यवहार में संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण बनिए। मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार कीजिए कि वे आपसे मिलकर बेहतर महसूस करें।”

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    AIIMS Deoghar convocation AIIMS doctor training Draupadi Murmu health address Jharkhand medical education President's visit to Deoghar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.