Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 22:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक में पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव की स्वीकृति सहित 41 प्रस्तावों पर लगी मुहर
          Headline

          नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक में पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव की स्वीकृति सहित 41 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          today post liveBy today post liveJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:-  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 (ग्यारह सौ ) करोड़ रुपये की मंजूरी और पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव को स्वीकृति सहित कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में सबसे बड़ी घोषणा पत्रकारों की पेंशन योजना को लेकर रही। मुख्यमंत्री द्वारा कुछ दिनों पहले ही पात्र पत्रकारो की पेंशन को 6000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की घोषणा की गई थी, जिसे अब कैबिनेट ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार की के इस फैसले से राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके साथ ही राजगीर में खेल अकादमी की स्थापना के लिए 1100 (ग्यारह सौ ) करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है, जिससे राज्य के खेल क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा।

          कैबिनेट की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से सीतामढ़ी जिला में पुनौरा धाम मंदिर के पास पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने के लिए 120 करोड़ 58 लाख 67,175 रुपये की राशि को संशोधित करते हुए, 50 एकड़ भूमि अधिग्रहित के नामित राशि 165 करोड़ 57 लाख 16 हजार 104 रुपये किया गया। पटना से एम्स एनएच-98 से दीघा रेल सह सड़क पुल से अशोक राजपथ के अतिरिक्त कनेक्टिविटी के लिए 1,368 करोड़ 46 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

          बिहार राज्य युवा आयोग में 6 नए पदों को भी स्वीकृति दी गई है, जो युवाओं की आवाज़ को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

          राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुंगेर के प्रसिद्ध सीताकुंड मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा छह डॉक्टरों को उनके कार्य से मुक्त कर दिया गया है, जो स्वास्थ्य विभाग में बदलाव की ओर इशारा करता है।

          बैठक में कन्या उद्योग योजना से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। बच्चों और माताओं के पोषण को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना को भी हरी झंडी मिली है, जिसके लिए 115 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

          बिहार में गन्ना उद्योग ईंख सेवा और भर्ती नियमावली-2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है। कृषि विभाग में प्रशासनिक सहयोग के लिए प्रखंड कृषि अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।

          ग्रामीण कार्य विभाग प्रयोगशाला संवर्ग में भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली-2025 को मंजूरी दी गई है। छपरा जिले में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 696 करोड़ 26 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को बनाए जाने को लेकर 270 करोड रुपये की मंजूरी दी है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में इक्विपमेंट खरीदे जाएंगे, इससे लिए 115 करोड़ 90 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

          बिहार राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्ति प्रस्ताव को संशोधन के साथ मंजूरी मिली है। बिहार विधानमंडल के सदस्यों और न्यायिक सेवा के पदाधिकारी, राज्य सेवा के पदाधिकारी और आश्रितों को आयुष चिकित्सा पद्धति से कराई गई चिकित्सा के पैसे मिलेंगे।

          इन सबके अलावा दरभंगा जिला अन्तर्गत हनुमाननगर प्रखंड के मौजा गोढ़ौला, थाना संख्या-179, खाता संख्या-1203 विभिन्न खेसराओं की कुल प्रस्तावित रकबा-05 एकड़ भूमि केन्द्रीय विद्यालय-02, दरभंगा के भवन निर्माण के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, केंद्र सरकार को एक रूपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण विकल्प के साथ निःशुल्क

          बंदोबस्त किये जाने की स्वीकृति दी गयी है।

          Bihar Cabinet Meeting Bihar Government New Schemes Journalist Pension Scheme Bihar Nitish Kumar Decisions Rajgir Sports Academy
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.