Patna News:- बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर सामाजिक वर्गों को साधते हुए पत्रकारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के तहत सेवानिवृत्त पत्रकारों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके सम्मान के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि अब पेंशन योजना का लाभ उठाने वाले पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इसके साथ ही यदि किसी पेंशनधारी पत्रकार की मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रित पति या पत्नी को पहले मिलने वाली 3,000 रुपये की पेंशन अब बढ़ाकर 10,000 रुपये मासिक कर दी गई है।
नीतीश कुमार ने इस फैसले को पत्रकारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना से प्रेरित बताया और संबंधित विभाग को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। इससे राज्य के हजारों पत्रकारों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल पत्रकारों के हित में है, बल्कि चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे लोकतंत्र को मजबूत करने वाला निर्णय बताया है।
का निर्देश दिया गया है।


