Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 02:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के धौरी प्रवेश द्वार पर श्रावणी मेला का हुआ उद्घाटन, सुलतानगंज से बाबा धाम तक श्रद्धा, आस्था और सुविधा का अद्वितीय संगम
          Headline

          बिहार के धौरी प्रवेश द्वार पर श्रावणी मेला का हुआ उद्घाटन, सुलतानगंज से बाबा धाम तक श्रद्धा, आस्था और सुविधा का अद्वितीय संगम

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          बाबा धाम कांवड़िया पथ पर बिहार सरकार ने बनवायी आधुनिक टेंट सिटी

          Patna News:  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का उद्घाटन भागलपुर जिले के सुलतानगंज और बांका जिले के धौरी प्रवेश द्वार पर शुक्रवार काे किया। उन्हाेंने कहा कि आस्था और श्रद्धा के मेले का सफल आयोजन करने के लिए बिहार सरकार ने विशेष तैयारी की है। उन्होंने कहा कि सुलतानगंज, मुंगेर बांका जिले के अंतर्गत आने वाले कांवड़िया पथ पर आधुनिक टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।

          सम्राट चौधरी ने कहा कि 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में श्रावण मास में होने वाली पूजा अत्यंत विशेष महत्व रखती है। श्रावणी मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु बिहार के सुलतानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में जल अर्पित करते हैं।उन्हाेंने बताया कि टेंट सिटी में बिजली, शौचालय, स्नानघर, पेयजल, सुरक्षा, सीसीटीवी, पंखा, कूलर, टेबल-कुर्सियों जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां कांवरियों के लिए बांस के विशेष कांवर स्टैंड भी बनवाए गए हैं। कांवरिया पथ पर सूचना केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, स्नानघर और शौचालय की व्यवस्था की गई है।

          सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दो मिनट किया गया है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए नगर परिषद ने तीन पालियों में कर्मियों की तैनाती की है। कांवरिया पथ पर स्थित दुकानों पर रेट चार्ट लगाए गए हैं। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी निगरानी की जा रही है।चौधरी ने कहा कि आवश्यक सुविधाओं के साथ ही कांवड़ियों के आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए सुलतानगंज में प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। मेला उद्घाटन और समापन के दिन भगवान शिव पर आधारित लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।

          उपमुख्यमंत्री ने कहा बांका जिले के कांवड़ पथ पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां कांवर पथ की 55 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़कों का रेत के साथ उच्चीकृत रख-रखाव, रोड साइन बोर्ड, पीवीसी पाइप और सड़कों पर पेंटिंग जैसे कार्य पूरे कर लिए गए हैं। 600 बेड वाले अबरखा टेंट सिटी में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच, आध्यात्मिक कार्यक्रम और सूचना केंद्र का इंतजाम किया गया है। 24 स्थानों पर मेडिकल टीम (एंबुलेंस सेवा के साथ) तैनात किया गया है।

          उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। श्री चौधरी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। यहां अस्थायी थाना, भारी संख्या में पुलिस बल, सीसीटीवी, क्यूआरटी टीम, ड्रोन निगरानी, कांवर स्टैंड, पेट्रोलिंग, खोया-पाया केंद्र तैनात और स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए आयोजित श्रावणी मेला आस्था, संस्कृति और प्रशासनिक समन्वय का प्रतीक है। बिहार सरकार की कोशिश है कि कांवरियों को हर सुविधा मिले और उन्हें किसी तरह की कठिनाई न हो।

          Bihar Tent City Samrat Chaudhary inauguration Shravani Mela 2025 Shravani Mela Bihar Government Sultanganj Kanwar Yatra बिहार टेंट सिटी श्रावणी मेला 2025 श्रावणी मेला बिहार सरकार सम्राट चौधरी उद्घाटन सुलतानगंज कांवड़ यात्रा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.