Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 11:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को दी पांच नई ट्रेनों की सौगात, इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल
          Headline

          रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को दी पांच नई ट्रेनों की सौगात, इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे विकास के लिए समर्पित है : अश्विनी वैष्णव

          Patna News: बिहार दौरे पर सोमवार को पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार को एक साथ पांच नई ट्रेनों की सौगात दी। इनमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इस मौके पर रेल मंत्री वैष्णव ने पटना और दिल्ली के बीच प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की घोषणा की।

          रेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही बिहार के कुछ नई परियोजनाओं की मंजूरी दी जाएगी, जिनमें 1,156 करोड़ की लागत से 53 किलोमीटर लंबी भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेल लाईन, 2017 करोड़ रुपये की लागत से 104 किलोमीटर लंबी बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल लाईन का दोहरीकरण और 3000 करोड़ रुपये की लागत से 177 किलोमीटर लंबी रामपुर हाट-भागलपुर का दोहरीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे देश के विकास के लिए समर्पित है। पिछले 11 वर्षों में 33,000 किलोमीटर से अधिक नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं।

          इससे पहले रेल मंत्री ने सोमवार को बिहार के कई रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पटना से शुरू हुए निरीक्षण दौरे में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सोनपुर डिवीजन के स्टेशन शामिल भी थे।

          निरीक्षण के बाद रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में जल्द ही दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आफ इंडिया (एसटीपीआई) का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें 53 करोड की लागत से पाटलिपुत्र में तथा 10 करोड़ की लागत से दरभंगा में निर्मित एसटीपीआई शामिल हैं । रेलवे स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) के महाप्रबंधक, सोनपुर डिवीजन के डीआरएम और दरभंगा से भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर भी मंत्री के साथ थे।

          वैष्णव ने दीघा घाट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम स्टेशन जाने से पहले हाजीपुर जंक्शन का दौरा किया। दीघा घाट पर अधिकारियों ने ट्रेन में चढ़ने के लिए लकड़ी की सीढ़ी की व्यवस्था की थी, लेकिन मंत्री ने व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया और खुद कोच का निरीक्षण किया।

          उन्होंने कर्पूरी ग्राम स्टेशन के उन्नयन और 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली एक नई लेवल क्रॉसिंग आरयूबी की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद थीं। उन्होंने कर्पूरी ग्राम स्थित गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

          रेल मंत्री ने जमीनी हकीकत और चल रहे बुनियादी ढांचे के उन्नयन का आकलन करने के लिए यात्री सुविधाओं और आसपास के क्षेत्रों का क्षेत्रीय निरीक्षण भी किया।मंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी रेलवे स्टेशनों और जंक्शनों पर सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दिए गए थे। 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार यात्रा से पहले रेल मंत्री का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

          उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में 23 मई को अश्विनी वैष्णव ने ऐतिहासिक जमालपुर रेल फैक्ट्री का दौरा किया था और इस सुविधा को उत्कृष्टता केंद्र में बदलने के लिए पहले चरण में 350 करोड़ रुपये की लागत वाली एक बड़ी विकास पहल की घोषणा की थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Ashwini Vaishnav Bihar Tour 2025 Bakhtiyarpur Rajgir Tilaiya Doubling Scheme Bhagalpur Jamalpur Rail Project Bihar Amrit Bharat Express Train Patna Delhi New Train Service अश्विनी वैष्णव बिहार दौरा 2025 पटना दिल्ली नई ट्रेन सेवा बख्तियारपुर राजगीर तिलैया दोहरीकरण योजना बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भागलपुर जमालपुर रेल परियोजना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.