Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»चाईबासा: सारंडा के जंगलों से बरामद हुए 16 आईईडी, माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम
    Headline

    चाईबासा: सारंडा के जंगलों से बरामद हुए 16 आईईडी, माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chaibasa News:  जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने सोमवार को माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की विध्वंसक गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ (60वीं बटालियन) की संयुक्त टीम ने टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना और लांजी के जंगली पहाड़ी इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 16 शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को छह जुलाई को खुफिया इनपुट मिला था कि माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा सहित कई अन्य दस्ता के सदस्य सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना के बाद टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

    अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को पहाड़ी इलाके में दो-दाे किलोग्राम वजन के कुल 16 आईईडी बम छिपाए हुए मिले। माओवादियों ने इन विस्फोटकों को सुरक्षा बलों की आवाजाही को बाधित करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था। बम निरोधक दस्ते की त्वरित कार्रवाई से सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

    पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माओवादी गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र की शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिशें सुरक्षा बलों के हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं। संयुक्त अभियान दल की सतर्कता और कुशल रणनीति से न केवल एक बड़ी घटना टल गई, बल्कि माओवादियों को करारा जवाब भी दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Anti Naxal operation Jharkhand Chaibasa police Maoist action CPI Maoist conspiracy foiled Jharkhand CRPF search operation Saranda forest IED recovery चाईबासा पुलिस माओवादी कार्रवाई झारखंड सीआरपीएफ तलाशी अभियान नक्सल विरोधी अभियान झारखंड भाकपा माओवादी साजिश नाकाम सारंडा जंगल आईईडी बरामदगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.