Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 17:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाल विकास मंत्री ने रांची में किया सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन
          Headline

          बाल विकास मंत्री ने रांची में किया सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 4, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          यह एक विचार, एक विश्वास और एक विजन को हकीकत में बदलने का दिन है: अन्नपूर्णा देवी

          –Ranchi News:  बाल विकास मंत्री ने रांची में किया सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटनकेंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में मंत्रालय की ओर से संचालित सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया। पूर्वी क्षेत्र में प्रथम तथा देश का छठा, यह क्षेत्रीय केंद्र अपने नवाचार और नीतियों से क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और प्रेरणा केंद्र के रूप में उभरेगा, ऐसी परिकल्पना है।

          मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज यहां नया क्षेत्रीय केंद्र शुरू कर रहे हैं, यह केवल एक उद्घाटन का अवसर नहीं बल्कि एक विचार, एक विश्वास और एक विज़न को हकीकत में बदलने का दिन है। जब हम एक महिला की सुरक्षा और एक बच्चे की मुस्कान को विश्वास में बदलते हैं तब हम भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

          केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह नया क्षेत्रीय केंद्र भारत के पूर्वी क्षेत्र में क्षमता निर्माण प्रयासों को विकेंद्रीकृत करने और सेवा वितरण में सुधार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। यह नया क्षेत्रीय केंद्र विशेष रूप से मंत्रालय की प्रमुख पहलों-मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 के लिए प्रशिक्षण और अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

          उन्होंने यह स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार योगदान करने और केंद्रीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बाल मार्गदर्शन और परामर्श में उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।

          इससे पहले, इन राज्यों के पास इस तरह की समर्पित प्रशिक्षण सुविधाएं सीमित थीं। आमतौर पर गुवाहाटी और लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्रों पर निर्भर राज्यों को रसद सम्बंधी कठिनाइयां आती थीं। रांची केंद्र प्रमुख संसाधनों और बुनियादी ढांचे को क्षेत्र-स्तरीय श्रमिकों के करीब लाकर इन बाधाओं को दूर करेगा और इससे सभी तक सेवाओं को प्रभावी ढंग से वितरित करने की उनकी क्षमता बढ़ेगी।

          बेटियों को समान अवसर देकर देश के विकास में उनका योगदान और सशक्त बनाया जाए- सेठ

          रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारत की बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की। भारत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, कहते हुए उन्होंने आह्वान किया कि बेटियों को समान अवसर देकर देश के विकास में उनका योगदान और सशक्त बनाया जाए। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने संस्थान के शुभारंभ को सराहा और महिला तथा बाल विकास में इसे एक मील का पत्थर साबित होने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा जब परिवार की एक स्त्री पढ़ती है तो उसका पूरा परिवार आगे बढ़ता है।

          इस क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना मंत्री अन्नपूर्णा देवी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक व्यापक परिवर्तन का हिस्सा है। इसमें राष्ट्रीय सार्वजनिक सहयोग और बाल विकास संस्थान (एनआईपीसीसीडी) का आधिकारिक नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला और बाल विकास संस्थान करना शामिल है। इस नाम का बदला जाना तेज मिशन-संचालित दृष्टिकोण और महिला और बाल-केंद्रित विकास के लिए मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह संस्थान नई दिल्ली में अपने मुख्यालय और बेंगलुरु, गुवाहाटी, लखनऊ, इंदौर और मोहाली में क्षेत्रीय केंद्रों के साथ, ऑनलाइन और व्यक्तिगत कार्यक्रमों के माध्यम से सालाना 1,000 से अधिक पेशेवरों को प्रशिक्षित करने में सबसे आगे रहा है। यह नया केंद्र इसे और गति प्रदान करेगा।

          कार्यक्रम में संस्थान से ट्रेनिंग लिए प्रशिक्षु लड़कियों से बातचीत, अनुभव साझा करना और व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा करने वालों के लिए नौकरी नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के “नए लोगो” का शुभारंभ भी हुआ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सचिव अनिल मालिक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Annapurna Devi Women's Development Eastern India Women's Empowerment Center Jharkhand Ranchi Women's Institute National Women Child Development Center Savitribai Phule Institute Ranchi Inauguration अन्नपूर्णा देवी महिला विकास झारखंड रांची महिला संस्थान पूर्वी भारत महिला सशक्तिकरण केंद्र राष्ट्रीय महिला बाल विकास केंद्र सावित्रीबाई फुले संस्थान रांची उद्घाटन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.