Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 15:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 19 घायल
          Headline

          ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 19 घायल

          today post liveBy today post liveJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Uttrakhand News :- ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ताछला के पास बुलंदशहर (यूपी) से गंगोत्री जा रहे कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
          घायलों को पीएचसी फकोट में प्राथमिक उपचार के बाद 15 को हायर उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर और तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तत्काल राहत व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

          जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल व एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

          नरेंद्रनगर के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह के वक्त ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर फकोट और जाजल के बीच ताछला में यूपी के सिकंदराबाद बुलंदशहर के कांवड़ियों का ट्रक संख्या यूपी 13-बीटी-8739 सड़क पर पलट गया। वे सभी कांवड़-भंडारा के लिए हर्षिल उत्तरकाशी जा रहे थे। वाहन में कुल 21 लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान एक चार साल का बच्चा भी ट्रक के आगे फंसा था। जिसको पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला।

          दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबने से तीन कांवड़ यात्रियों – विक्की (27) पुत्र महेंद्र, सुनील सैनी (42) पुत्र मील चंद और संजय सिंह (46) पुत्र राम सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जाे सैनियों की बड़ी चौपाल, मोहल्ला कास्तवाडा, जिला बुलंदशहर, सिकंदराबाद, यूपी के निवासी थे।

          इस दुर्घटना में ईश्वर सैनी (49) पुत्र फूल सिंह सैनी, अतर सिंह (60) पुत्र यादराम, रवि (30) पुत्र अतर सिंह, कुलदीप गिरी (35) पुत्र मुकेश, जम्मन सिंह (70) पुत्र बुद्धु, बनवारी लाल (55) पुत्र किशनलाल, मुकेश (59) पुत्र मुरारी लाल, प्रेम सिंह (50) पुत्र सोहन, जुगनू (35) पुत्र देवी सिंह, तुषार (17) पुत्र सुनील प्रजापति, भजन लाल (45) पुत्र बाबूलाल, लेखराज (40) पुत्र गोपी सिंह, टिंकू (29) पुत्र रुद्रप्रकाश, मूलचंद (40) पुत्र लक्ष्मण, राहुल पुत्र किंचित, नकुल (4) पुत्र राहुल, बिशन (34) पुत्र देशराज, विनीत, गौरव पुत्र दिलन शामिल हैं। ये सभी घायल भी सिकंदराबाद, बुलंदशहर के निवासी हैं। उन्हाेंने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारम्भिक जांच में बताया गया है कि तीव्र ढलान के कारण चालक ब्रेक पर नियंत्रण नहीं रख पाया है, जिससे यह दुर्घटना हाे गई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bulandshahr Kanwar pilgrims Narendranagar truck overturned Rishikesh Gangotri accident Truck accident of Kanwariyas Uttarakhand road accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.