Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 22:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, अब तक सामान्य से 88 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज
          Headline

          झारखंड में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, अब तक सामान्य से 88 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 1, 2025No Comments5 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News: झारखंड में हो रही भारी बारिश से प्रदेश का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे राज्य के कई जिलों में पुल-पुलिया टूट गए हैं।नदी-नाले उफान पर हैं और राजधानी सहित विभिन्न जिलों के कई मोहल्ले पानी में डूबे हुए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में एक से 30 जून तक सामान्य से 88 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राजधानी रांची में सबसे अधिक सामान्य से 213 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मॉनसून के दौरान अब तक राज्य के 24 में से पांच जिलों को छोड़कर शेष 19 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में छह जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

          मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन जुलाई को उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। जबकि चार जुलाई को उत्तरी-मध्य और उत्तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने पांच और छह जुलाई को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी जिले पलामू, गढवा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदगा में और उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

          मॉनसून के दौरान राज्य की राजधानी रांची में सबसे अधिक सामान्य से 213 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यहां 205 मिमी के मुकाबले 642.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के चलते रांची के नदी-नाले, डैम और कई जल प्रपात उफान पर हैं वहीं रांची के कई निचले इलाके पानी मे डूब गए हैं। इनमें पंडरा का का पंचशील नगर, अपर बाजार, अपर बाजार स्थित सेवा सदन अस्पतताल, मोरहाबादी के कई इलाके, अरगोडा का अशोकपुरम शामिल है। भारी बारिश से आम लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को स्कूंल जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

          भारी बारिश से खूंटी में टूटे कई पुल-पुलिया-

          खूंटी जिले में पिछले 15-20 दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी बारिश के कारण जिले के कई पुल-पुलिया और डायवर्जन टूट चुके हैं। खूंटी-सिमडेगा रोड पर बाबा आम्रेश्वरधाम के पहले बनई नदी पुल, डोड़मा सिसई-डोडमा रोड पर छाता नदीं पर बना डायवर्जन, लोधमा के पास कुलहुटू पुल और मुरहू रोड पर भी कई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

          भारी बारिश को लेकर कर्रा प्रखंड के किसान दिलीप शर्मा कहते हैं कि बारिश अब परेशानी का कारण बन गई है। उन्होंने कहा कि चाहे ऊपर का टांड खेत हो या निचला दोन, सभी जगह सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। धान की बिचड़ा डालने के लिए जो बीज खेतों में डाले जा रहे हैं, वह भी पानी में बह जा रहे हैं। तोरपा कें सिान पंचम साहू और राजू साहू बहते हैं कि खेतों में सब्जियां सड़ रही हैं। बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है।

          कोल्हान में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के खोले गए 10 फाटक-

          कोल्हान प्रमंडल में लगातार हो रही बारिश से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के लोगों का जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। पश्चिम सिंहभूम में शंख नदी, पूर्वी सिंहभूम में स्वर्णरेखा नदी और सरायकेला खरसावां में खरकाई नदी उफान पर हैं। चांडिल डैम के 10 फाटक खोल दिए गए हैं। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांवों और खेतों में पानी भर गया है। इससे यातायात, रोजगार और जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। हालांकि मंगलवार को बारिश में कमी के कारण बाढ़ के पानी में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। एनडीआरएफ टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं स्थानीय विधायक और पंचायत प्रतिनिधि भी प्रभावित गांवों में रहकर राहत सामग्री, भोजन, दवा और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।

          जिलों में इतनी बारिश दर्ज-

          जिलावार बारिश की बात की जाए तो अब तक बोकारो में 173.4 मिमी की तुलना में 300.9 मिमी, चतरा में 167.3 मिमी की तुलना में 388.4, देवघर में 192.7 की तुलना में 139.3, धनबाद में 219.8 के मुकाबले 360.4, दुमका में 206.8 की तुलना में 283.9, पूर्वी सिंहभूम में 242.4 के मुकाबले 650.3, गढवा में 138.9 की तुलना में 133.6, गिरिडीह में 200.4 की तुलना में 231.5, गोडडा में 178.4 के मुकाबले 129.6, गुमला में 206.2 के मुकाबले 373.3, हजारीबाग में 202.3 की तुलना में 325.9, जामताडा 215.4 की तुलना में 275.4, खूंटी में 212 के मुकाबले 399.9, कोडरमा में 165.9 के मुकाबले 175.7, लातेहार में 183.5 की तुलना में 537.2, लोहरदगा में 204.8 की तुलना में 406.1, पाकुड में 235.2 के मुकाबले 189.2, पलामू में 128.1 मिमी की तुलना में 287, रामगढ में 202.8 मिमी की तुलना में 523.7, साहिबगंज में 239.6 की तुलना में 209, सरायकेला-खरसावां में 210.4 की तुलना में 530, सिमडेगा में 245.1 के मुकाबले में 477.3, पश्चिमी सिंहभूम 208.8 मिमी की तुलना में 400.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          flood situation in Jharkhand Jharkhand heavy rain 2025 Jharkhand weather department alert news of bridge collapse in Jharkhand Ranchi monsoon update झारखंड भारी बारिश 2025 झारखंड में पुल टूटने की खबरें झारखंड में बाढ़ की स्थिति झारखंड मौसम विभाग अलर्ट रांची मॉनसून अपडेट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.