Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 22:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पैसों के विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की टांगी से हत्या, गांव में सनसनी
    Headline

    पैसों के विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की टांगी से हत्या, गांव में सनसनी

    today post liveBy today post liveJune 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Lohardaga News:- लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में पारिवारिक विवाद एक बार फिर खून-खराबे में बदल गया। शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय बसंता उरांव के रूप में हुई है, जो अंगा उरांव का पुत्र था।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बसंता और उसके बड़े भाई डांगू उरांव के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक माह पूर्व भी दोनों भाइयों के बीच इसी मुद्दे पर कहा-सुनी हुई थी। गांव के लोगों के अनुसार शनिवार की शाम डांगू उरांव नशे की हालत में था। इसी दौरान दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और गुस्से में आकर डांगू ने टांगी से बसंता के गले पर वार कर दिया। घटनास्थल पर ही बसंता की मौत हो गई। घटना मसमानो पंचायत भवन के पास हुई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

    घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया।

    भंडरा थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपित डांगू उरांव घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पारिवारिक हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दुख और आक्रोश का माहौल है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Brother kills brother Lohardaga Lohardaga murder case Masmano village murder case murder in family dispute murder with tangi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.