Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 17:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हिमाचल में बादल फटने से बाढ़ में लापता छह लोगों की तलाश जारी, अब तक सात शव बरामद, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
          Headline

          हिमाचल में बादल फटने से बाढ़ में लापता छह लोगों की तलाश जारी, अब तक सात शव बरामद, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

          today post liveBy today post liveJune 27, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Shimla News :- हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दो दिन पहले कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई थी। इन हादसों में अब तक कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं और इनकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। राहत की बात यह है कि एक मजदूर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही लाहौल-स्पीति जिले से फंसे 31 ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

          सबसे भीषण हादसा दो दिन पहले धर्मशाला के खनियारा क्षेत्र में हुआ, जहां भारी बारिश के कारण मनूनी खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई। इंदिरा हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत कई मजदूर इस बाढ़ की चपेट में आ गए। घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। अब तक इस घटनास्थल से पांच मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेजा गया है।

          मृतकों की पहचान हो चुकी है। इनमें चेन सिंह पुत्र मुखाराम निवासी कुमहारी बटेही, तहसील भाला, जिला डोडा (जम्मू-कश्मीर), आदित्य ठाकुर पुत्र शिव कुमार निवासी सुनारा, तहसील धरवाला, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश), प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र रामाकांत वर्मा और चंदन कुमार वर्मा पुत्र प्रदीप कुमार वर्मा, दोनों निवासी सोहनपुर देवरिया (उत्तर प्रदेश) और संजय पुत्र हरबंस, निवासी पंकुरा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं।

          इसी हादसे में एक मजदूर को एसडीआरएफ की टीम ने जीवित बचा लिया है। उसकी पहचान लवली पुत्र सुरमा राम निवासी गांव पूना, डाकघर सुनारा, तहसील धरवाला, जिला चंबा के रूप में हुई है। वह जंगल की ओर भाग रहा था, तभी राहत टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

          एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीमें और होम गार्ड की एक यूनिट घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर बाकी मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है और सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है। कमांडेंट बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन की टीम ने घटनास्थल को दो हिस्सों में बांटकर गहन तलाशी अभियान चला रही है।

          कुल्लू जिले में भी दो दिन पहले तेज बारिश और बादल फटने से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत टीमें वहां भी लगातार तलाशी अभियान में जुटी हैं।

          मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी गई है। विभाग ने दो जुलाई तक प्रदेशभर में भारी वर्षा की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और खड्डों से दूर रहें और पूरी सतर्कता बरतें।

          इस बीच लाहौल-स्पीति जिले से राहत की खबर आई है। वहां खराब मौसम के कारण फंसे 31 ट्रैकर्स को पुलिस और राहत टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। ट्रैकर्स मौसम बिगड़ने से रास्ता बंद होने के कारण फंस गए थे, जिन्हें समय पर निकाला गया।

          प्रशासन ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया है और सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सभी राहत एजेंसियां मैदान में सक्रिय हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Dharamshala accident news Himachal flood 2025 Himachal weather alert Kullu cloudburst update NDRF rescue Himachal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.