Ranchi News :- झारखंड में श्रद्धा और भक्ति के प्रतीक जगन्नाथपुर रथ यात्रा के शुभ अवसर पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने जनता को बधाई दी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से इस पावन पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं। राज्यपाल गंगवार ने लिखा, “रथ यात्रा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि यह शुभ यात्रा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करे। जय जगन्नाथ!”
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपने आधिकारिक संदेश में लोगों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “महाप्रभु श्री जगन्नाथ सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। जय जय जगन्नाथ।”
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अपने संदेश में श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलराम एवं मां सुभद्रा सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। रथ यात्रा सभी के लिए मंगलकारी हो।” झारखंड में जगन्नाथपुर की रथ यात्रा हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। नेताओं की ओर से दिए गए ये संदेश प्रदेशवासियों को एकजुटता और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करते हैं।

