Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 17:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारी गई 6 लाख की दाे महिला ईनामी नक्सली,हथियार बरामद
          Headline

          छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारी गई 6 लाख की दाे महिला ईनामी नक्सली,हथियार बरामद

          today post liveBy today post liveJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Narayanpur News:-  छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगत अबूझमाड़ इलाकेे में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानाें ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। शव के साथ माैके से एक इंसास राइफल, 8 राउंड और एक मैगजीन, एक देशी निर्मित .315 बोर राइफल, 4 राउंड, .303 रायफल के 15 राउंड सहित विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। मुठभेड़ के दौरान घने जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले अन्य नक्सली कैडरों का पता लगने के लिए आस-पास के जंगलों में तलाशी अभियान जारी है।

          नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने मारे गए नक्सली कैडरों की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि पहली सीमा है, जाे एरिया कमेटी मेंबर (ACM), कुटुल एरिया कमेटी, इनामी 5 लाख, निवासी ग्राम जगरगुंडा, जिला सुकमा एवं दूसरी लिंगे उर्फ़ रांझू, पार्टी मेंबर (PM), कुटुल एलओएस, इनामी एक लाख, निवासी ग्राम कायेड़ूराड, जगरगुंडा, जिला सुकमा के रूप में शिनाख्त की गई है।

          पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने बताया कि यह अभियान “माड़ बचाओ अभियान” के तहत अबूझमाड़ के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस को नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव, एसटीएफ एवं आईटीबीपी के 41वीं एवं 45वीं बटालियन के संयुक्त बल काे बुधवार रात में अबूझमाड़ कोहकमेटा इलाके में ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान 25 जून की रात में लगातार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रही। गुरूवार सुबह मुठभेड़ के पश्चात जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। घटनास्थल से दो वर्दीधारी महिला नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए, जिनके पास से हथियार एवं अन्य सामग्री भी प्राप्त हुई।

          पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि सुरक्षा बल नक्सलियाें के विरुद्ध अभियान को मानसून के दौरान भी निरंतर जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पास अब आत्मसमर्पण और हिंसा छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि तत्काल हिंसात्मक गतिविधियां त्याग कर मुख्यधारा से जुड़ें, अन्यथा उन्हें सख्त कार्रवाई और गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहना होगा।

          उल्लेखनीय है कि, पिछले 18 माह में बस्तर रेंज में हुई विभिन्न मुठभेड़ों के दौरान अब तक कुल 414 नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें नक्सली संगठन के शीर्ष कैडर के महासचिव बसवराजु उर्फ़ गंगन्ना तथा सीसीएम गौतम उर्फ़ सुधाकर जैसे शीर्ष नक्सली भी शामिल हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Abujhmad police operation Bastar Naxalite operation female Naxalite killed Maad Bachao Abhiyan Chhattisgarh Narayanpur Naxalite encounter
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.