Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 21:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा का राज्यव्यापी आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बड़ा हमला : बाबूलाल मरांडी बोले – भ्रष्ट हेमंत सरकार को चेतावनी की शुरुआत
          Headline

          भाजपा का राज्यव्यापी आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बड़ा हमला : बाबूलाल मरांडी बोले – भ्रष्ट हेमंत सरकार को चेतावनी की शुरुआत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 24, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News;- हेमंत सरकार पार्ट 2 को छह महीने की मोहलत के बाद मंगलवार को प्रदेश भाजपा ने सड़कों पर उतर कर राज्य के सभी 264 प्रखंड-अंचल कार्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन किया और हेमंत सरकार को कड़ी चेतावनी दी। पूरे प्रदेश के अलग अलग प्रखंडों में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ,पूर्व मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, सांसद, विधायक, प्रदेश के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं से संबंधित नारे बाजी की,जनता को संबोधित किया एवं ज्ञापन भी सौंपा।

          गिरिडीह जिलांतर्गत तीसरी और गावां प्रखंड कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। बाबूलाल ने जनता को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशान साधा। उन्होंने हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ यह आक्रोश प्रदर्शन की शुरुआत है। राज्य सरकार आदिवासी, दलित, महिला, किसान, युवा विरोधी सरकार है। हेमंत सरकार पार्ट 2 भी उसी तर्ज पर चल रही जैसा पिछले पांच वर्षों में चली। इसके नीयत और नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

          उन्होंने कहा कि आज दलाल, बिचौलिए राज्य के खान खनिज को लूट रहे हैं। लेकिन गांव में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि माफिया लोग गांव से नदी के बालू को बाहर ले जा रहे और स्थानीय लोगों के ट्रैक्टर को पुलिस पकड़कर मुकदमा करती है। उन्होंने कहा कि आवास की योजना में पदाधिकारी 25 हजार तक कमीशन ले रहे और बालू भी गरीबों को नहीं मिल रहा तो फिर गरीब अपना आवास कैसे बनाए। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में थाना पुलिस ऐसा करे तो थानेदार से सभी ट्रैक्टर वाले बालू की मांग करें, नहीं मिलने पर आंदोलन करें। उन्होंने आंदोलन में स्वयं भाग लेने का आश्वासन भी दिया।

          उन्होंने कहा कि गरीबों को यह सरकार चारों तरफ से परेशान कर रही। जमीन के कागजात बिना पैसे के नहीं बन रहे। जिसके कारण गरीबों के जमीन और अवैध कब्जे हो रहे। उन्होंने कहा कि प्रखंड के अस्पतालों में डॉक्टर्स नहीं एम्बुलेंस नहीं, दवाई नहीं । मजबूरी में गरीब जिला मुख्यालय या फिर रांची राजधानी के अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में इंटर की पढ़ाई को विश्वविद्यालय की शिक्षा से बाहर कर दिया है। लेकिन राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों से इंटर कॉलेज की व्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया। आज लाखों छात्र इंटर में नामांकन के लिए चिंतित हैं।

          उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ हैं, बेलगाम हैं। कहीं भी किसी वक्त अपराधी हत्या, लूट डकैती, बलात्कार की घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो जा रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फिर एकबार धान की खरीदारी में किसानों को परेशान किया है। 3200 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की घोषणा करने वाली सरकार किसानों से 2400 रुपये क्विंटल धान की खरीदारी की और उसके भी पैसे आज तक किसानों को नहीं मिले हैं। 2400 रुपये में भी राज्य सरकार की बोनस राशि 100 रुपये ही है, बाकी 2300 रुपये केंद्र सरकार की है।

          उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने वोट लेकर जनता को दोबारा ठगा है। पदाधिकारियों के पद बेचे जा रहे इसलिए वे लोग काम नहीं कर रहे बल्कि कमाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का काम जनता की सेवा करना है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो भाजपा बार बार जनता की समस्याओं के लिए आंदोलन करने की मजबूर होगी। हम चुप नहीं बैठेंगे।

          बाबूलाल ने कहा कि थाना ब्लॉक अंचल जिला सभी सरकारी कार्यालयों की स्थिति एक जैसी है। आज भाजपा ने प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन कर चेतावनी दी हैं। लेकिन यह शुरुआत है अंत नहीं। अगर राज्य सरकार नहीं सुधरती है तो भाजपा थाना,जिला सहित जन मुद्दों से जुड़े अन्य कार्यालयों पर बड़ा प्रदर्शन और उसे ठप कराने को मजबूर होंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          BJP Babulal Marandi rally BJP Jan Andolan 2024 Hemant government protest Jharkhand block outrage Jharkhand corruption movement
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.