Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 14:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
          Headline

          शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात

          today post liveBy today post liveJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News;- बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार में 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए हर कमजोर कड़ी को ठीक किया जा रहा है। छपरा (सारण) और सीवान का इलाका महागठबंधन का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। सीवान में दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन का बोलबाला रहा है तो छपरा लालू प्रसाद यादव का संसदीय क्षेत्र रहा है और वह वहां से चुनाव भी जीते हैं। इन दोनों जिलों में कुल 18 विधानसभा सीटें हैं। इसी को देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड अन्तर्गत जसौली में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बिहार की जनता को 5,736 करोड़ की सौगात देंगे। 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 53,666 गरीबों के खाते में पीएम आवास योजना की राशि की पहली किस्त भी देंगे।

          इसके साथ ही पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पटना के मसौढ़ी डीजल लोकोमोटिव फैक्टरी से पहले लोकोमोटिव इंजन को हरी झंडी दिखाकर विदेश भेजेंगे। सीवान में कार्यक्रम स्थल को करीने से सजाया गया है। 60 हजार लोग एक शेड में बैठ सकेंगे। कुल 5 शेड लगाए गए हैं। यानी लगभग 3 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। सभा स्थल छपरा-सीवान एनएच-531 के किनारे पचरुखी बाइपास जसौली में है।

          कार्यक्रम स्थल पर 200 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। मंच सड़क से लगभग 150 मीटर अंदर बनाया गया है।

          भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री 51 वीं बार बिहार पहुंच रहे हैं। एक बार फिर करोड़ों की सौगात देने जा रहे हैं। उनकी अगुवाई में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो विकास करेगा, जनता उसे ही जिताएगी। इसलिए सीवान न तो किसी का गढ़ है और न ही किसी का कोई समीकरण।

          सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

          प्रधानमंत्री का हेलीपैड मंच के पीछे पश्चिम दिशा में सभा स्थल से लगभग 300-350 मीटर की दूरी पर बनाया गया है। जबकि मुख्यमंत्री का हेलीपैड मोदी के हेलीपैड से 400 मीटर उत्तर दिशा में होगा। हेलीपैड से मोदी खुली जीप में सभास्थल तक जाएंगे।

          सभी सड़कों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़ी वाहनों के लिए पार्किंग सभास्थल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर तीन तरफ तो वहीं वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग सभा स्थल से 600 मीटर की दूरी पर रखी गई है। कुल 20-25 जगहों पर पार्किंग स्थल तैयार किया गया है। सभास्थल के बाहर कई मेडिकल कैम्प की व्यवस्था भी की गई है। डॉक्टरो की टीम भी सभा स्थल पर मौजूद रहेगी। पूरे एरिया में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपीजी के कमांडर एव सैकड़ों पुलिस बल तैनात रहेंगे।

          प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जनता के पहुंचने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। ट्रैफिक इन्चार्ज सीवान ने बताया कि जो गाड़ियां कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी उनको 5 किलोमीटर पहले से ही रूट डायबर्ट कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में सीवान, छपरा, गोपालगंज जिले के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जसौली कार्यक्रम स्थल जाने के लिए दो दिन रास्तों का विकल्प प्रशाशन ने रखा है।
          कार्यक्रम में शामिल होने वालों की कोरोना जांच की जाएगी।

          पटना में दिल दहलाने वाला कांड: मां बनी हैवान,प्रेमी संग मिलकर बेटे की हत्या की, शव को जलाया

          development plan of Rs 5736 crore in Siwan PM Modi's announcements in Bihar Prime Minister Modi Siwan rally Siwan election public meeting Modi Vande Bharat train Patliputra Gorakhpur
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.