Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 18:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का गेट 40 मिनट तक नहीं खुला, पूर्व मुख्यमंत्री समेत सभी यात्री सुरक्षित
          Headline

          रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का गेट 40 मिनट तक नहीं खुला, पूर्व मुख्यमंत्री समेत सभी यात्री सुरक्षित

          today post liveBy today post liveJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Raipur News :- रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट 40 मिनट तक लॉक रहा। इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर के महापौर मिनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे।

          इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह तकनीकी समस्या थी। विमान के दरवाजे की स्क्रीन कमांड सिस्टम में गड़बड़ी के चलते गेट लॉक हो गया था। इसमें सुधार के लिए इंजीनियरिंग टीम को बुलाया गया। 40 मिनट की मशक्कत के बाद गेट खोलने में सफलता मिली।

          इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2389 दोपहर 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही, लेकिन जैसे ही यात्रियों को बाहर निकलना था, फ्लाइट का गेट नहीं खुला। यात्रियों ने जब कुछ इंतजार के बाद काेई हलचल नहीं हुई, तो घबराहट का माहौल बनने लगा। इससे रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस बीच मौके पर पहुंचे स्टाफ ने स्थिति को संभाला। दरवाजा लॉक होने की खबर फैलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया। 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

          इस फ्लाइट में सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद भी अपने पति के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद दरवाजा न खुलने की वजह से उनके पति काफी परेशान हो गए थे। रायपुर के महापौर मिनल चौबे ने इस संबंध में कहा कि फ्लाइट की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित थी। लेकिन अंदर जो स्क्रीन होती है, उसमें कोई निर्देश नहीं दिखा रहा था, इसी वजह से गेट नहीं खुल पाया। हालांकि कोई बड़ी परेशानी नहीं थी और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकले।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          aircraft technical fault airport security Bhupesh Baghel flight flight emergency Raipur Indigo 6E-2389 incident ndigo flight gate locked Raipur airport Raipur aviation news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.