Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 07:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुजफ्फरपुर-मधुबनी सहित छह शहरों को उड़ान योजना से जोड़ने पर नीतीश कैबिनेट की लगी मुहर
          Headline

          मुजफ्फरपुर-मधुबनी सहित छह शहरों को उड़ान योजना से जोड़ने पर नीतीश कैबिनेट की लगी मुहर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 20 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
          Patna News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुजफ्फरपुर, मधुबनी सहित छह शहरों को उड़ान योजना से जोड़ने को लेकर राज्य सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली के साथ एमओयूू की स्वीकृति सहित 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।

          कैबिनेट की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एस सिदार्थ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सहरसा, मुंगेर और भारत-नेपाल सीमा से सटे बाल्मीकिनगर तथा वीरपुर को उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई अड्डा के रूप में विकसित करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली और राज्य सरकार के बीच एमओयू की स्वीकृति दे दी गई है।

          एस सिदार्थ ने कहा कि बैठक में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों को अनुबंध पर प्राप्त कर बिहार पुलिस के अंतर्गत गठित स्पेशल ऑग्ज़ीलियरी पुलिस में बहाल किए गए, सेवानिवृत सैनिकों की 1,717 की अनुबंध अवधि 2025-26 के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई है। केंद्र प्रायोजित सबके लिए आवास योजना शहरी 2.0 के लिए 2025-26 में बिहार आकस्मिकता निधि से 224 करोड़ 35 लाख की स्वीकृति हुई है।

          उन्होंने कहा कि राज्य खेल अकादमी एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम राजगीर की क्रीड़ा प्रशिक्षक संवर्ग भारतीय एवं सेवा शर्त नियमावली 2025 की स्वीकृति, राज्य में भवनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण दूर संचार सेवाओं के लिए इन बिल्डिंग सॉल्यूशन स्थापित करने के लिए बिहार भवन उप विधि 2014 में संशोधन को कैबिनेट ने स्वीकृत किया है।

          उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासात्मक गतिविधियों के सम्यक क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण के लिए परामर्शी के तीन पदों का संविदा के आधार पर सृजन की स्वीकृति दी गई है। साथ ही पटना में होटल पाटलिपुत्र अशोक की भूमि पर जन निजी भागीदारी के माध्यम से पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार द्वारा अनुमोदित इकरारनामा दस्तावेज के आधार पर सफल निविदाकर्ता को लेटर ऑफ अवार्ड निर्गत करने की स्वीकृति मिली है।

          उन्होंने बताया कि कुमार इंफो ट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पटना को एजेंसी के तौर पर चयन किया गया है। इसके साथ 19 सालों के लिए समझौता किया जाएगा। पटना में तीन फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा।

          वर्ष 2025 में पांच प्रमुख नदियों सोन, क्यूल,फल्गु, मोरहर एवं चानन नदी का अध्ययन के लिए केंद्रीय माईन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड से 2 करोड़ 58 लाख 61352 रुपए में कराने की स्वीकृति मिली है।उल्लेखनीय है कि इसके पहले पिछले मंगलवार 10 जून को नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी। कैबिनेट ने पंचायती राज विभाग में 8093 पदों पर भर्ती का फैसला लिया था। साथ ही महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Balmikinagar Veerpur Udan Connectivity Bihar Airport Development Scheme Madhubani New Airport Muzaffarpur Udan Yojana 2025 Saharsa Munger Air Service Scheme बाल्मीकिनगर वीरपुर उड़ान कनेक्टिविटी बिहार एयरपोर्ट विकास योजना मधुबनी नया हवाई अड्डा मुजफ्फरपुर उड़ान योजना 2025 सहरसा मुंगेर विमान सेवा योजना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.