Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 18:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुणे पुल हादसे में अब तक चार लोगों की मौत,आठ की हालत गंभीर, 51 लोगों को बचाया गया,मृतकों को 5 लाख आर्थिक सहायता
          Headline

          पुणे पुल हादसे में अब तक चार लोगों की मौत,आठ की हालत गंभीर, 51 लोगों को बचाया गया,मृतकों को 5 लाख आर्थिक सहायता

          today post liveBy today post liveJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Mumbai News :-  पुणे के मावल तहसील क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने की घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से जारी बचाव अभियान में अब तक 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किए जाने की घोषणा की है। फिलहाल सोमवार सुबह से बचाव अभियान जारी है।

          इंद्रायणी नदी पर बना पुल रविवार को दोपहर में अचानक ढह जाने से कई पर्यटक बह गए थे। बताया जा रहा है कि पुल ढहने के वक्त यहां करीब 100 पर्यटक मौजूद थे। इस घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। रविवार को देर रात तक बचाव अभियान में 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चंद्रकांत साठले, रोहित माने, विहान माने और एक अन्य के रुप में की गई है जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर है। इनका फिलहाल इलाज चल रहा है। बाकी मामूली रूप से घायल हैं।

          पुल से गिरे और कितने लोग लापता हैं, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो-तीन और लोगों के लापता होने की संभावना है। इसलिए इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढऩे की संभावना है। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

          मुआवजे का ऐलान

          महाराष्ट्र सरकार ने पुल ढहने की घटना में मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          bridge collapse in Indrayani river Fadnavis compensation announcement Maharashtra bridge accident news NDRF rescue Maval Pune Pune bridge accident 2025
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.