Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 16:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»खिदिरपुर ऑरफैनगंज मार्केट में भीषण आग, 1300 दुकानें राख, दुकानदारों को  करोड़ों का नुकसान
    Headline

    खिदिरपुर ऑरफैनगंज मार्केट में भीषण आग, 1300 दुकानें राख, दुकानदारों को  करोड़ों का नुकसान

    today post liveBy today post liveJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    kolkata News :-  राजधानी कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में स्थित प्रसिद्ध ऑरफैनगंज मार्केट रविवार रात भीषण आग की चपेट में आ गया, जिसमें तेरह सौ से अधिक दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अग्निशमन विभाग की दर्जनों गाड़ियां और सैकड़ों फायरमैन घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पा सके हैं।

    वहां पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार देर रात बाजार के भीतर अचानक धुआं उठता देखा गया। कुछ ही पलों में आग ने तेजी से आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया। बाजार का अधिकांश हिस्सा लकड़ी और प्लास्टिक से बना होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।

    व्यापारियों का कहना है कि दमकल विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंचा, जिससे आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। कुछ दुकानदारों ने अपने सामान को बचाने की कोशिश की, लेकिन गर्मी और धुएं के कारण वे कुछ भी नहीं बचा सके।

    दमकल विभाग द्वारा मौके पर करीब बीस से ज्यादा दमकल गाड़ियां भेजी गईं। फायरमैन आग को नियंत्रित करने में जुटे हैं, लेकिन अभी तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी है। दमकल मंत्री सुजीत बोस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी टीमें जैसे ही सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आरोप कि हम देर से पहुंचे, पूरी तरह गलत हैं। आग अत्यंत भीषण थी, इसलिए नियंत्रण में समय लग रहा है।

    इस घटना में दुकानदारों को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकतर दुकानदारों की यह पारिवारिक दुकानें थीं, जिन पर उनका और उनके परिवार का पूरा जीवन निर्भर था। व्यापारियों का कहना है कि उनके पास अब न तो दुकान बची है, न ही बचत।

    एक स्थानीय दुकानदार रमेश कुमार ने कहा कि 40 साल से यहां दुकान चला रहा था, सब कुछ जल गया। शादी के लिए बेटी की जमा की गई रकम तक दुकान में ही थी। अब क्या करेंगे?

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने आस-पास की सड़कों को खाली करवाया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

    व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार से आर्थिक मुआवजे और पुनर्वास पैकेज की मांग की है। कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने नुकसान का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

    हालांकि आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्टक सर्किट की आशंका जताई जा रही है। बाजार में कई अस्थायी बिजली कनेक्शन और ओवरलोडेड तारों की स्थिति पहले से ही खतरनाक मानी जा रही थी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Khidirpur fire short circuit Kolkata Khidirpur market fire Kolkata traders demand compensation Orfanganj market fire shops burnt in Kolkata
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    March 13, 2026

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    March 12, 2026

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.