Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 02:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रेलवे साइडिंग में वर्चस्व जमाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग,घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली
          Headline

          रेलवे साइडिंग में वर्चस्व जमाने के लिए अपराधियों ने की फायरिंग,घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली

          today post liveBy today post liveJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh News:- रामगढ़ जिले की भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने एक बार फिर दस्तक दी। शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने यहां पांच राउंड गोली चलाई। साथ ही कोयले के काम में अपनी हिस्सेदारी तय करने की धमकी भी दी। फायरिंग से जान माल की क्षति तो नहीं हुई , लेकिन अपराधियों ने फायरिंग करके यह जता दिया है कि अगर कोयला का धंधा होगा तो उन्हें हिस्सा जरूर देना होगा।

          बताया जा रहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में फायरिंग कोयला में चारकोल मिलावट के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुई है।वर्षों से भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से रेल रैक के माध्यम से कोयला पॉवर प्लांट को भेजा जाता है। इस कोयले में चारकोल मिलाने का धंधा भी उतना ही पुराना है। चारकोल मिलावट के बाद यहा काम करने वालो की कमाई 100 गुना बढ़ जाती है। इसी कमाई में हिस्सेदारी को लेकर फायरिंग हुई है।

          इस पूरे प्रकरण को लेकर पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में जांच शुरू हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पतरातु इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रहमवत कुमार, भुरकुंडा प्रभारी निर्भय गुप्ता, पुलिस बल के घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रहे है। घटना स्थल से चार खोखा भी बरामद किया गया है।उल्लेखनीय है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर 10 दिन पहले राहुल दुबे गैंग ने भी दस्तक दी थी उसने भी यहां काम करने वाले ठेकेदारों से रंगदारी मांगी थी।

          राहुल दुबे गैंग ने ली भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की जिम्मेदारी

          रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है। गैंग के सदस्यों ने इस संबंध में एक मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें फायरिंग की आवाज आ रही है। राहुल दुबे के मैसेज में यह लिखा गया है कि गोलीबारी की घटना की पूरी जिम्मेदारी वे ले रहे हैं। रेलवे साइडिंग के ठेकेदार नेपाल यादव, बबलू यादव को भी धमकी इस संदेश के माध्यम से दी गई है। गैंग के लोगों ने कहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से भी बड़ा धमाका बरकाकाना में होगा। भुरकुंडा के सभी स्टाफ और खास करके मुंशी और मैनेजर को भी चेतावनी दी गई है।

          इस प्रकरण में पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो अपराधी नजर आ रहे हैं। नकाबपोश अपराधियों ने ही रेलवे साइडिंग में चार गोलियां चलाई हैं। यह किस गैंग का काम है। इसका खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhurkunda crime news coal dominance struggle Jharkhand coal mafia news Ramgarh Bhurkunda firing Ramgarh railway siding firing
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.