Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 18:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के   बाद दुर्घटनाग्रस्त,, 242 यात्री थे सवार,राहत कार्य जारी,प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्री और गृह मंत्री से की बातचीत
          Headline

          अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के   बाद दुर्घटनाग्रस्त,, 242 यात्री थे सवार,राहत कार्य जारी,प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्री और गृह मंत्री से की बातचीत

          today post liveBy today post liveJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          नई दिल्ली/अहमदाबाद :-गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार को 242 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से ब्रिटेन जा रहा बोइंग-787 ड्रीमलाइनर दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मेघानीनगर के पास धुएं का गुबार उठने लगा। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, एयर इंडिया के प्रवक्‍ता ने भी इसकी जानकारी दी है।

          एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्‍या AI171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। अन्य विवरण लिए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
          वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जारी बयान में इस बात की पुष्टि की है कि एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

          केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से 3 और टीमें भेजी जा रही हैं।
          उधर, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने जारी बयान में कहा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है।”

          अहमदाबाद में विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्री और गृह मंत्री से की बातचीत

          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने नायडू और शाह को अहमदाबाद जाकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

          नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “ हम उच्चतम अलर्ट पर हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को तेजी से और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात किया गया है और चिकित्सा सहायता और राहत सामग्री को घटनास्थल पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।” वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।”
          डीजीसीए के अनुसार, विमान में 232 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Ahmedabad flight accident AI171 crash news Air India plane crash Boeing 787 accident India London-bound Air India flight crash
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.