Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 01:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शराब घोटाला मामले की ईडी जांच में हुये कई अहम खुलासे, बैंक खातों की जांच के दौरान विनय सिंह की कंपनी के खाते से विनय चौबे की पत्नी के खाते में पैसा ट्रांसफर करने के सबूत मिले
          Headline

          शराब घोटाला मामले की ईडी जांच में हुये कई अहम खुलासे, बैंक खातों की जांच के दौरान विनय सिंह की कंपनी के खाते से विनय चौबे की पत्नी के खाते में पैसा ट्रांसफर करने के सबूत मिले

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  शराब घोटाले की जांच के दौरान नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की ओर से स्वप्ना संचिता के खाते में 1.26 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये जाने के सबूत मिले हैं। जांच में पाया गया है कि लगभग सात साल के दौरान विनय सिंह की कंपनी के खाते से स्वप्ना संचिता के खाते में यह रकम ट्रांसफर किया गया है। स्वप्ना संचिता, आइएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी हैं।

          प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (इसीआइआर) दर्ज करने के बाद तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, उनके रिश्तेदार शिपिज त्रिवेदी और नेक्सजेन के मालिक सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज और बैंक खातों की जांच के दौरान विनय सिंह की कंपनी के खाते से विनय चौबे की पत्नी के खाते में पैसा ट्रांसफर होने का मामला पकड़ में आया।

          ईडी के जांच में पाया गया कि विनय सिंह की कंपनी से स्वप्ना संचिता के खाते में पैसा ट्रांसफर करने का सिलसिला वर्ष 2017 में शुरु हुआ और वर्ष 2023 तक चला। छत्तीसगढ़ ईडी की ओर से शराब घोटाले की जांच के दौरान विनय चौबे को समन कर छत्तीसगढ़ बुलाये जाने के बाद कंसल्टेंसी फीस के नाम पर पैसा ट्रांसफर करने का सिलसिला बंद हो गया।

          ईडी ने जांच में यह भी पाया है कि विनय सिंह ने यह रकम स्वप्ना संचिता को अपनी कंपनी में कंसल्टेंसी फीस के रूप में दी है। हालांकि, कंसल्टेंट के रूप में विनय सिंह की कंपनी में स्वप्ना संचिता की नियुक्त से संबंधित कोई दस्तावेज जांच एजेंसी को नहीं मिला। नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की ओर से स्वप्ना संचिता को मौखिक रूप से ही कंसल्टेंट नियुक्त किये जाने का दावा पेश किया गया।

          विनय सिंह की तरफ से बताया गया कि विनय चौबे की पत्नी ने भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आइआइएम) से फाइनेंस और मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री हासिल की है। वह विनय सिंह को उसके व्यापार में मदद करती थीं। काफी अनुरोध के बाद उन्होंने कंपनी को व्यवसायिक तौर पर सलाह देने के लिए तैयार हुई थी। उन्हें कंसल्टेंसी फीस के रूप में प्रति माह 1.00-1.25 लाख रुपये तक दिय जाते थे। वह कंपनी के लिए डाटा एनालिसिस, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राहकों की पसंद आदि का एनालिसिस करके कंपनी के व्यापार का बढ़ाती थीं। लेकिन शराब घोटाले की जांच के दौरान पैदा हुई कानूनी परेशानियों के मद्देनजर स्वप्ना संचिता ने वर्ष 2023 से कंसल्टेंट के रूप में काम करना बंद कर दिया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ed raid 2025 liquor scam investigation nexgen vinay singh case swapna sanchita bank transaction vinay choubey wife transaction ईडी छापेमारी 2025 नेक्सजेन विनय सिंह मामला विनय चौबे पत्नी लेनदेन शराब घोटाला जांच स्वप्ना संचिता बैंक ट्रांजेक्शन
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.