Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 01:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»RCB की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु के पास भगदड़, 11 की मौत, 50 से अधिक घायल 
          Headline

          RCB की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु के पास भगदड़, 11 की मौत, 50 से अधिक घायल 

          today post liveBy today post liveJune 4, 2025Updated:June 4, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bangalore News:- बेंगलुरु में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की विक्ट्री परेड देखने के लिए भारी भीड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में मची भगदड़ में चार 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से करीब 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी टीम की ओर से आयोजित विक्ट्री परेड को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह था। हजारों की संख्या में प्रशंसक सुबह से ही स्टेडियम के बाहर जमा होने लगे थे। भीड़ बेकाबू होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास हुई, जहां सबसे अधिक भीड़ जमा थी।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे। इसी दौरान कई लोग नीचे गिर गए और दबकर घायल हो गए। कुछ लोग ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने से भी बेहोश हो गए। स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

          पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले ही आयोजकों को चेतावनी दी थी कि बिना समुचित व्यवस्था के इस तरह का सार्वजनिक आयोजन न किया जाए।वहीं, इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स ने आयोजकों और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

          घटना के बाद स्टेडियम क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और परेड को तुरंत रद्द कर दिया गया है। घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है।

          इस बीच हादसे के घायलों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों के डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि बड़ी संख्या में पहुंची भीड़ बेकाबू थी जिसे संभालने में पुलिस को मुश्किलें हो रही थी। हवाई अड्डे से लेकर स्टेडियम तक भीड़ बेकाबू थी।

          स्टेडियम के बाहर भारी अफरातफरी और भगदड़ के बाद स्टेडियम के भीतर बड़ी संख्या में उपस्थित प्रशंसकों के सामने आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी के सदस्यों को सम्मानित किया गया।इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम का विधानसभा के पास आयोजित एक समारोह के दौरान भव्य स्वागत किया।

          अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंची टीम का कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर विराट कोहली समेत आरसीबी की टीम के सदस्यों का स्वागत किया। जैसे ही विराट विमान से नीचे उतरे डीके शिवकुमार ने उन्हें गले लगाया और फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।

          Bengaluru stadium accident Bengaluru stampede deaths Chinnaswamy stadium stampede RCB fan deaths RCB victory parade accident
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.