Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 05:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राजधानी पटना के दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद का हुआ क्षेत्र विस्तार,बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीमाएं बदलीं
          Headline

          राजधानी पटना के दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद का हुआ क्षेत्र विस्तार,बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीमाएं बदलीं

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे जीविका दीदी के सीले पोशाक पहनेंगे
          Patna News:  राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने राजधानी पटना के आसपास मौजूद दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर निकाय क्षेत्रों का विस्तार किया है। इसमें नए क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इस प्रस्ताव पर मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में मुहर लगी है। इसकी जानकारी कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने दी।

          अपर मुख्य सचिव ने बताया कि नगर परिषद दानापुर निजामत में अब आसपास के 9 गांवों को जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही इस नगर पंचायत का क्षेत्रफल बढ़कर 23.14 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसके दायरे में लगभग एक (1) लाख 95 हजार 564 आबादी आ गई है। यह जनसंख्या 2011 के जनगणना पर आधारित है।

          दानापुर नगर परिषद में जिन गांवों को जोड़ा गया है, उसमें फरीदनपुर, मैनपुरा, जमसौत (आंशिक), ढिबरा, कोथवां, मुस्तफापुर (आंशिक), बबक्कपुर, आशोपुर (आंशिक) और नसीरपुर शामिल हैं। इसके साथ ही इस नगर परिषद की चौहद्दी भी बदल गई है। अब इसके उत्तर में बाढ़ सुरक्षा बांध एवं गंगा नदी, दक्षिण में खगौल नगर परिषद, आदमपुर खुर्द, आदमपुर, लखनी बिगहा, बदलपुरा, छोटी खगौल, मुस्तफापुर, आशोपुर, संदलपुर, चकदाउद, छितनावां, पूरब में पटना कैनाल-दीघा, सिकंदरपुर, रूकनपुरा, जलालपुर, हदसपुरा, धनौत तथा पश्चिम में दानापुर उसरी सड़क-जमसौत, मोबारकपुर और छितनावां स्थित है।

          खगौल नगर परिषद का क्षेत्रफल हुआ 9.4 किमी का

          खगौल नगर परिषद के क्षेत्र में विस्तार करते हुए इसका क्षेत्रफल 9.40 वर्ग किलोमीटर का हो गया है। इसके दायरे में 65 हजार 451 की आबादी आ गई है। आबादी का यह आंकड़ा 2011 की जनगणना के आधार पर है। इसकी जद में जो गांव आ जाएंगे, उनमें सैदपुरा, आदमपुर कला, आदमपुर खुर्द, संदलपुर, बड़ी खगौल, लखनी बिगहा (आंशिक), खेदलपुरा, मुस्तफापुर, आशोपुर और सरारी शामिल हैं।
          अब इसकी भी चौहद्दी बदल गई है। इसके उत्तर में अब मुस्तफापुर, आशोपुर, नसीरपुर, उसरीकला, दक्षिण में मुहम्मदपुर कोरजी, भुसौला दानापुर, नवादा, पूरब में पटना नगर निगम, नोहसा और पश्चिम में सरारी एवं गोरगावां शामिल है।

          फुलवारी शरीफ नगर परिषद का क्षेत्र हुआ 16.51 किमी

          फुलवारी शरीफ नगर परिषद का विस्तार बढ़कर अब 16.51 किलोमीटर हो गया है। इसके दायरे में कुरकुरी, भुसौला दानापुर, नोहसा और नवादा गांव आ गए हैं। इसकी चौहद्दी का स्वरूप भी बदल गया है। इसके ऊत्तर में अब सैदपुरा, सबजपुरा, खलीलपुरा, दक्षिण में आलमपुर गोनपुरा, हिन्दुनी, इस्माईलपुर ढिबड़ा, पूरब में पहाड़पुर, बेऊर, बेतौड़ा, चिलबिल्ली और पश्चिम में मोहम्मदपुर कोरजी, कोरजी एवं मुरादपुर शामिल हैं। इस नगर परिषद क्षेत्र के दायरे में 2011 की जनगणना के हिसाब से 1 लाख 13 हजार 594 आबादी आ गई है।

          आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे जीविका दीदी के सीले पोशाक पहनेंगे

          अब राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे जीविका दीदी के सीले पोशाक पहनेंगे। इसके लिए कैबिनेट के स्तर से नई व्यवस्था की गई है। अब बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में 400 रुपये पोशाक की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। अब यह राशि जीविका दीदियों की संस्थान को दी जाएगी और वे पोशाक तैयार करके बच्चों को सप्लाई करेंगी। 400 रुपये की इस राशि में प्रतिवर्ष 5 फीसदी की बढ़ोतरी भी की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रत्येक बच्चे को एक जोड़ी पोशाक मिलेगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Anganwadi Dress Scheme Bihar Cabinet Decision 2025 Danapur Municipal Council Expansion Khagaul New Border Village Phulwari Sharif Population
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.