Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 16:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह, इस बार टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड
    Headline

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह, इस बार टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड

    today post liveBy today post liveJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Bhopal News:- हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुछ समय तक ऐसा प्रतीत हुआ कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में संकोच देखने को मिलेगा। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों ने हालात को पूरी तरह बदल दिया है। अब देशभर के श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है और यह माना जा रहा है कि इस बार भक्तों की संख्या नए रिकॉर्ड बना सकती है।

    हालांकि इस बार अमरनाथ यात्रा की अवधि 37 दिन की निर्धारित की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 दिन कम है, फिर भी रजिस्ट्रेशन की रफ्तार और भक्तों का उत्साह देखकर लगता है कि 5.12 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

    भोपाल के हरिओमं शिवशक्ति अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष शरद जैन ने बताया कि अभी तक 200 से अधिक शिवभक्तों का पंजीकरण हो चुका है। वहीं सीहोर जिले के बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष राम भरोज यादव ने बताया कि इस बार हजारों यात्री जत्थों में यात्रा करेंगे और रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त कोच की मांग की गई है।

    पर्यटन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंडियन हॉलिडे के सहायक प्रबंधक गंगेश गुंजन ने बताया कि दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में बुकिंग आई हैं। आतंकवादी घटना के बाद जो गिरावट आई थी, वह अब पूरी तरह से पीछे छूट चुकी है।

    एनआरआई और विदेशी श्रद्धालुओं के बीच भी रुझान लौटता नजर आ रहा है। केंद्र सरकार की सक्रियता, गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी और श्राइन बोर्ड की एडवाइजरी से श्रद्धालुओं में विश्वास बढ़ा है। लखनऊ के श्रीगौरीशंकर अमरनाथ सेवा संगठन के अध्यक्ष अजय खन्ना ने बताया कि पहले की तुलना में इस बार और अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए उत्सुक हैं।

     ऑपरेशन सिंदूर के बाद न केवल सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है, बल्कि श्रद्धा और आस्था का ज्वार भी चरम पर है। हर दिन हजारों भक्त श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर पंजीकरण कर रहे हैं। देश भर से जत्थों के माध्यम से बाबा अमरनाथ के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का यह सैलाब इस साल एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Amarnath Yatra 2025 Amarnath Yatra Registration Baba Barfani Darshan Operation Sindoor Success Shri Amarnath Shrine Board
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    March 13, 2026

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.