Saraayakela News:- गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की फांसी से लटकी लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में टाटा स्टील गम्हरिया के सीनियर ऑफिसर कृष्ण कुमार, उनकी पत्नी डोली देवी, बड़ी बेटी पूजा और छोटी बेटी मंईयां शामिल हैं। कृष्ण कुमार की उम्र 40 साल थी। डोली देवी 35 साल की थीं। पूजा 13 साल की और मंईयां 7 साल की थी।

पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार शाम तक पूरा परिवार सामान्य दिखा था। इसके बाद किसी ने उन्हें नहीं देखा। शुक्रवार को दिनभर घर बंद रहा। देर रात घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने आदित्यपुर थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला। तोड़ने पर चारों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।
जांच में सामने आया कि कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे। चार दिन पहले ही मुंबई से इलाज कराकर लौटे थे। बीमारी के कारण पूरा परिवार डिप्रेशन में था। इसी वजह से सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी और सीओ कुमार अरविंद वेदिया मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।