Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 09:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
          Headline

          प्रधानमंत्री ने किया झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन अत्याधुनिक सुविधायुक्त रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, जिनमें खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन, साहिबगंज का राजमहल स्टेशन और देवघर का शंकरपुर स्टेशन शामिल हैं। गोविंदपुर रोड स्टेशन को 6.65 करोड़ रुपये, राजमहल स्टेशन को 7.03 करोड़ रुपये और शंकरपुर स्टेशन को 7.7 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। विशेष रूप से शंकरपुर स्टेशन को देवघर एम्स के निकटतम रेलवे कनेक्शन के रूप में तैयार किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी।

          गोविंदपुर रोड स्टेशनः तीन बड़े शहरों को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र

          हटिया-राउरकेला रेलखंड पर स्थित गोविंदपुर रोड स्टेशन, रांची, खूंटी और राउरकेला जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है। फिलहाल इस स्टेशन से तीन एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें जम्मूतवी-संबलपुर, एलेप्पी-धनबाद, तपस्विनी एक्सप्रेस और हटिया-राउरकेला, हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। स्टेशन को अब चार लाइनों, नई स्टेशन बिल्डिंग, विस्तृत प्रतीक्षालय, उन्नत टिकट काउंटर, ऊंचे प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म शेड, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, रैंप और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। गोविन्दपुर रोड अमृत रेलवे स्टेशन के ऑनलाइन उद्घाटन में राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डीआरएम जीएस बिंद्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

          राजमहल स्टेशनः एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से युक्त नया स्वरूप

          पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में स्थित राजमहल रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से आधुनिक रूप दिया गया है। स्टेशन की नई इमारत को आकर्षक डिज़ाइन और रोशनी से सजाया गया है। प्लेटफॉर्म को बढ़ाकर अब लंबी ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए पैदल चलने के रास्तों को आसान बनाया गया है। प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण कर उन्हें अधिक आरामदायक बनाया गया है, जिनमें प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, महिला और एग्जीक्यूटिव लाउंज शामिल हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और विशेष शौचालय की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर में इनडोर वीडियो वॉल, आकर्षक साइनेज और मूर्तियां लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों का अनुभव और भी बेहतर हो सके।

          शंकरपुर स्टेशनः एम्स देवघर के लिए नई रेल सुविधा

          शंकरपुर स्टेशन, जो जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर स्थित है, को देवघर एम्स के निकटतम रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। अमृत भारत योजना के अंतर्गत इसका आधुनिकीकरण किया गया है। यहां अब यात्री शेड, डिजिटल टाइमटेबल के लिए लाइटेड साइनेज, सुविधायुक्त प्लेटफॉर्म, अंडरपास, आधुनिक टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, पार्किंग सुविधा और नवीनीकृत फुट ओवरब्रिज उपलब्ध हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Amrit Bharat Scheme Prime Minister Narendra Modi Railway Stations
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.