Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 09:15
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»केटीपीएस में मटेरियल सप्लाई करने को लेकर दो विधायक के समर्थकों में झड़प, मामला दर्ज
          Headline

          केटीपीएस में मटेरियल सप्लाई करने को लेकर दो विधायक के समर्थकों में झड़प, मामला दर्ज

          today post liveBy today post liveMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Koderma News:- जिले के जयनगर प्रखंड के कोडरमा ताप विद्युत केंद्र में 1600 मेगावाट बिजली के उत्पादन के कार्य को लेकर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसको लेकर अलग-अलग लोगों की ओर से उक्त कार्य के लिए मटेरियल सप्लाई का काम स्थानीय लोगों के जरिये किया जा रहा है।

          वहीं दो दिनों से प्लांट में निर्माण कार्य के लिए बालू के सप्लाई को लेकर दो गुटों में गहमागहमी और झड़प चल रही थी।

          वहीं शुक्रवार की रात्रि मामला बढ़ जाने के कारण प्लांट के मुख्य द्वार के बाहर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। बड़ी बात यह रही कि इस मारपीट के समय बरही विधायक मनोज कुमार यादव और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी घटनास्थल पर ही मौजूद थे।

          बताया जा रहा है कि उक्त मारपीट इन्हीं दोनों विधायकों के समर्थकों के बीच हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बरही विधायक मनोज कुमार यादव केटीपीएस प्लांट के पास पहुंचे और अपने कार्यकर्ताओं की ओर से प्लांट में बालू सप्लाई की बात की। वहीं जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो देर रात वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ केटीपीएस के पास पहुंचे, इसी बीच जानकारी पाकर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव भी वहां पहुंचे। जहां बातों ही बातों में दोनों विधायकों के कार्यकर्ताओं आपस में भीड़ गए। इस दौरान जमकर लाठीबाजी और पत्थरबाजी भी हुई।

          जानकारी के अनुसार इस दौरान जिस वाहन से बरही विधायक मनोज कुमार यादव आए थे, पत्थरबाजी में उनके वाहन का शीशा भी टूट गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह, जयनगर थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह, चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार, तिलैया डैम ओपी प्रभारी नवीन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।

          पुलिस के वहां पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। इसके पश्चात उक्त स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इधर अहले सुबह एक पक्ष के बलराम राणा नामक व्यक्ति की ओर दूसरे पक्ष के छह लोगों पर नामजद तथा 40 से 50 अन्य लोगों के ऊपर जयनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

          इधर शनिवार दोपहर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने केटीपीएस के समीप अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्लांट के अंदर चाहे मजदूरी हो या मटेरियल सप्लाई की बात हो प्राथमिकता स्थानीय और विस्थापितों को दी जाएगी। विधायक अमित कुमार यादव ने कड़े तेवर में दूसरे पक्ष के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्लांट में पहला हक़ विस्थापितों का है। कोई भी बाहरी यहां आकर अपना वर्चस्व कायम करने का काम न करे। अगर ऐसे लोग नहीं मानेंगे तो हम हर तरह से उनसे निबटने के लिए तैयार हैं। इधर दूसरे पक्ष के अरुण यादव ने भी जयनगर थाना में 4-5 लोगों पर 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

          मामला दर्ज कर लिया गया है, स्थिति सामान्य

          घटना की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि घटना के पश्चात से ही उक्त स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उक्त क्षेत्र में धारा 126 लगा दी गई है। एक पक्ष का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामला शांत है। मौके पर सुरेश यादव, उमेश यादव, संजय साव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Barhi MLA Manoj Kumar Yadav Barkatha MLA Amit Kumar Yadav Koderma News ktps sp koderma
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.