Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 14:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»घर के बाहर सोई महिला की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,जमीन विवाद में हत्या की आशंका
          Headline

          घर के बाहर सोई महिला की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,जमीन विवाद में हत्या की आशंका

          today post liveBy today post liveMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News :- पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामाड़ा गांव के बोहला टोला में घर के बाहर सोई एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान इसी टोले की रहने वाली विमला देवी (55), पति हरि भुइयां के रूप में की गई है।

          परिजनों ने घटना के पीछे जमीन विवाद बताया है। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

          मृतका के पुत्र राकेश कुमार भुइयां ने शनिवार को बताया कि हर दिन की तरह उसकी मां विमला देवी घर के बाहर सो रही थी। इसी क्रम में रात 11 बजे कुछ अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। जब हम घर के बाहर निकले तो देखा कि उसकी मां जोर-जोर से पैर पटक पटक कर तड़प रही थी। कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। राकेश ने बताया की गोली कान के बगल में लगी और दूसरी तरफ निकल गई।

          घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। परिजन ने तस्वीर भी दिखाई। राकेश ने बताया कि घर के अन्य सदस्य उसके भाई मुकेश कुमार के ससुराल में एक शादी समारोह में इसी थाना क्षेत्र के कालापहाड़ में गए हुए थे और घटनास्थल से सटे बाघामाडा गांव में भी बारात आई थी। ऐसे में घर को सुना पाकर शोर शराबे के बीच अपराधियों ने इस घटना का अंजाम दिया। उस समय यह देखा गया कि घर से बाहर दक्षिण साइड नदी की तरफ दो लोग भाग रहे थे।

          राकेश ने बताया कि कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रही है। इसके अलावा उसकी माता तथा घर के अन्य लोगों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

          इंस्पेक्टर द्वारिका राम ने बताया कि महिला को गोली मारी गई है। अपराधी किसी भी हालत में बख्से नहीं जाएंगे। घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार तथा सुशील उरांव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया।

          Chhatarpur police station Jharkhand Police land dispute Palamu News shot to death sp palamu
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.