बीकानेर।
सीमा सुरक्षा बल शुक्रवार को भारत पाकिस्तान 1971 युद्ध के 50 वर्ष पूरा होने पर विजय दिवस मनाएगा। इस मौके पर युद्ध लड़ने वाले जीवित 22 जवान योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बुधवार को जानकारी दी कि विजय दिवस पर भारतीय सीमा की पाकिस्तान से रक्षा करने वाले बीएसएफ के जवान 15 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय तारबंदी के साथ फ्लड लाइटों के प्रकाश में 180 किलोमीटर की नाइट -डे बैटन रिले दौड़ लगाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद बीएसएफ के जवान दौड़ की तैयारी में जुटे हैं। डीआईजी ने बताया कि सांचू बॉर्डर पोस्ट में निर्मित म्यूजियम का अवलोकन जांबाज योद्धाओं के पारिवारिक सदस्यों को कराया जाएगा।


