Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 21:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»धर्मांतरण और विवाह पर वायरल एफिडेविट से मचा बवाल, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साधा निशाना
          झारखंड

          धर्मांतरण और विवाह पर वायरल एफिडेविट से मचा बवाल, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साधा निशाना

          today post liveBy today post liveMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:-धनबाद की एक युवती का एफिडेविट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके मुस्लिम धर्म अपनाने और विवाह करने का उल्लेख है। इस प्रकरण को लेकर झारखंड की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया एक्स के जरिए सरकार पर निशाना साधा है।

          चंपाई सोरेन ने अपने पोस्ट में कहा कि झारखंड में एफिडेविट के आधार पर धर्म परिवर्तन अथवा विवाह वैध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह “लव जिहाद” का हिस्सा है और लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि नीमडीह की एक पूर्व घटना की तरह ही, इस बार भी युवती की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है, जो संदेहास्पद प्रतीत होती है। एफिडेविट में न तो तस्वीर है, न ही किसी प्रकार का प्रमाण पत्र संलग्न है।

          पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड धर्म स्वतंत्र अधिनियम (2017) का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में धर्म परिवर्तन से पूर्व संबंधित व्यक्ति को जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन पर सजा का प्रावधान होने के बावजूद, राज्य सरकार ऐसे मामलों में कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

          उन्होंने यह भी उठाया कि जब युवक और युवती दोनों एक ही गांव के निवासी हैं, तो फिर धर्म परिवर्तन के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल और विवाह प्रमाण पत्र के लिए वीरभूम का सहारा क्यों लिया गया? इससे यह संदेह और गहरा हो जाता है कि कहीं कोई सुनियोजित षड्यंत्र तो नहीं चल रहा है।

          चंपाई सोरेन ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इन मामलों में चुप्पी साधे बैठी है क्योंकि उसे समाज की सुरक्षा और बेटियों की चिंता से अधिक अपने वोट बैंक की फिक्र है। उन्होंने बोकारो में बीएसएल प्रबंधन द्वारा हाल ही में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों का जिक्र करते हुए पूछा कि ऐसे मामलों में भी सरकार की चुप्पी क्या दर्शाती है?

          उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसे मुद्दों पर सजग और जागरूक रहकर सख्त कदम उठाने होंगे, अन्यथा यह घटनाएं लगातार बढ़ती जाएंगी। प्रेम के नाम पर छलावा, जबरन धर्मांतरण और विवाह जैसे मामलों में बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

          bjp jharkhand Former Chief Minister Champai Soren Jharkhand News muslim religion Religion change
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          September 20, 2026

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          September 20, 2026

          JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल का सवाल, CM की सहमति के बिना कैसे हुआ?,हलफनामे पर घिरी सरकार, मांगी जवाबदेही

          September 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.