Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 19:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अफ्रीका के नाइजर में फँसे बगोदर के मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए आजसू पार्टी के नेता संजय मेहता ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
          Headline

          अफ्रीका के नाइजर में फँसे बगोदर के मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए आजसू पार्टी के नेता संजय मेहता ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:- झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांच मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। वे पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण का शिकार हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आजसू पार्टी ने मंत्रालय को पत्र लिखा है।
          आजसू पार्टी के नेता और हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने भारत सरकार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाइजर में भारत के राजदूत सीता राम मीना को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।यह घटना 25 अप्रैल 2025 को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी में घटी। यहाँ पर आतंकवादियों ने एक पावर ट्रांसमिशन साइट पर हमला किया। इस हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई और बगोदर के पांच मजदूरों संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू कुमार, और उत्तम महतो का अपहरण कर लिया गया।
          ये मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) द्वारा संचालित प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। संजय मेहता ने अपने पत्र में सभी मजदूरों के पासपोर्ट विवरण और संपर्क जानकारी भी मंत्रालय को प्रदान की है। साथ ही उनके परिजनों की चिंता और व्यथा को रेखांकित किया है। उन्होंने विदेश मंत्री और भारत के राजदूत से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मजदूरों की सकुशल वतन वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
          संजय मेहता ने इस दिशा में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है और सरकार से अपेक्षा की है कि वह इन मजदूरों के परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए शीघ्र कदम उठाए। उन्होंने बताया कि हमने पीड़ित परिवारों से बात की है। मैंने सरकार को सूचित किया है। फिलहाल मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। भारतीय दूतावास से संजय मेहता ने बात की है। आजसू पार्टी के पत्र के बाद से भारतीय दूतावास ने कार्यवाई प्रारम्भ कर दी है। कार्रवाई प्रारंभ करने की सूचना भारतीय दूतावास ने आजसू पार्टी को दी है। संजय मेहता ने बताया की नाइजर में भारत के एंबेसडर सीता राम मीना को सूचित करने के बाद उनके कार्यालय ने हमें सूचित किया है। भारतीय दूतवास ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ajsu party AJSU Party leader Sanjay Mehta] AJSU Party President Sudesh Kumar Mahato Chief Minister Hemant Soren Foreign Minister PM Modi West Africa
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.