Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 17 June 2026 || 10:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड में बेटियों के सम्मान पर हमला: धर्मांतरण कर शादी की साजिश पर राफिया नाज़ का तीखा प्रहार
          Headline

          झारखंड में बेटियों के सम्मान पर हमला: धर्मांतरण कर शादी की साजिश पर राफिया नाज़ का तीखा प्रहार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 28, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए ‘एंटी-लव जिहाद कानून’ अनिवार्य : राफिया नाज़ “

          लव जिहाद राज्य के लिए खतरा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे हेमंत सरकार 

          Ranchi News:  : झारखंड  के सरायकेला से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक इंटरमीडिएट की छात्रा का धर्म परिवर्तन कर पश्चिम बंगाल में विवाह कराया गया है। युवक तस्लीम, जो पहले से ही तीन बच्चों का पिता है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि युवती की उम्र मात्र 19 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी प्रमाणिकता पर भी संदेह व्यक्त किया गया है।

          भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की प्रवक्ता राफिया नाज़ ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल एक मासूम बच्ची के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि राज्य में फैलते जबरन धर्मांतरण के घिनौने नेटवर्क को भी उजागर करता है। झारखंड में जिस तरह बेटियां असुरक्षित हो रही हैं, यह राज्य सरकार की गंभीर विफलता को दर्शाता है।”

          राफिया नाज़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे भाजपा शासित राज्यों ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं, जिनकी सफलता के चलते इन राज्यों में धर्मांतरण से जुड़े अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है। राफिया नाज़ ने झारखंड सरकार से भी मांग की कि राज्य में इस प्रकार के अपराधों को रोकने हेतु विशेष ‘एंटी-लव जिहाद कानून’ बनाया जाए और हर जिले में एक विशेष निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की समय रहते रोकथाम हो सके। उन्होंने कहा कि “अपराध होने के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है,अपराध होने से पहले उसे रोकना ज़रूरी है।” इसी उद्देश्य से सशक्त और प्रभावी कानून एवं निगरानी व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता है।

          उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे और समाज में भय तथा अविश्वास का माहौल पनपेगा। राफिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब राज्य में बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है, तब मुख्यमंत्री ‘समर स्पेशल हॉलिडे’ और ‘शॉपिंग फेस्टिवल’ में व्यस्त हैं। राज्य की बेटियों की सुरक्षा से अधिक कोई कार्य प्राथमिकता में होना चाहिए।”

          उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री विदेश यात्रा से लौटते ही इस संवेदनशील मामले पर उच्च स्तरीय जांच कराएं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं। यदि जांच के फलस्वरूप बच्ची की उम्र 19 वर्ष से कम (नाबालिग) आए तो बाल संरक्षण अधिनियम के साथ धर्मांतरण कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत व्यापक और निष्पक्ष जांच और कठोर कार्यवाही की जाए।
          राफिया नाज़ ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि,

          राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट 2022 के अनुसार, झारखंड में महिला अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में 12% वृद्धि हुई है, जो सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य में बेटियों के खिलाफ अपराधों में और अधिक बढ़ोतरी होगी। अंत में, राफिया नाज़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है “धर्म, जाति, मजहब के नाम पर छल, धोखा और अपराध किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और समाज विरोधी प्रवृत्तियों के खिलाफ हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रखेगी”

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Daughters Four devotees from West Bengal died Intermediate student Jharkhand Religion change
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          June 16, 2026

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          June 16, 2026

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          June 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          रांची के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

          सुपौल: एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल, सात नेपाली नाबालिग बच्चों को बचाया गया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.