Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 12:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पटना में महागठबंधन घटक दलों की बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने और एकजुटता को लेकर बनी सहमति
    Headline

    पटना में महागठबंधन घटक दलों की बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने और एकजुटता को लेकर बनी सहमति

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Patna: RJD leader Tejaswi Yadav along with Congress Bihar incharcge Krisna Allawaru state President Rajesh Kumar MLA Shakeel Ahamd Khan, VIP Chief Mukesh Sahni CIP-ML Secratary Kunal and others during the grand alliance meeting, in Patna Thursday Apr 17, 2025, Photo/ Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    तेजस्वी ने कहा- बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने के लिए राजग के सभी नेता दोषी

    Patna News:  राजधानी पटना में विधानसभा की रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए बिहार महागठबंधन में शामिल घटक दलों की पहली बैठक गुरुवार शाम हो गई। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में में न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने और घटक दलों की एकजुटता मजबूत करने को लेकर सहमति बनी।

    महागठबंधन की बैठक राजद कार्यालय में दोपहर 2.15 बजे शुरू हुई। शाम करीब पांच बजे तक चली इस बैठक में तेजस्वी यादव ने सबसे आखिर में अपनी बात रखी। इसमें न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने, घटक दलों की एकजुटता मजबूत करने को लेकर सहमति बनी। सबसे पहले वीआईपी, वाम दलों और कांग्रेस ने अपनी बातें रखीं। फिर आखिर में राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने प्रस्ताव रखे।

    राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ने के लिए राजग के सभी नेता दोषी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे कोई सवाल नहीं पूछते हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मोदी ने बिहार को ठगने का काम किया। बिहार ने इतने सांसद दिए, फिर भी कुछ नहीं किया गया।

    महागठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने बिहार के मुद्दों पर बात की। इसमें महिला, युवा, बुजुर्गों, पलायन, गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। पुलिस की पिटाई हो रही है, महिलाओं से बर्बरता हो रही है। बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

    महागठबंधन की बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह शामिल नहीं हुए। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजद कार्यालय में हो रही इस बैठक से जो तस्वीरें आईं, उसमें राजद की ओर से तेजस्वी यादव, संजय यादव, आलोक मेहता समेत अन्य नेता दिखे। मगर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं मौजूद रहे। महागठबंधन की बैठक में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पार्टी के विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान शामिल हुए।

    पशुपति पारस महागठबंधन की बैठक में नहीं हुए शामिल-

    रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस महागठबंधन की पटना में हो रही बैठक में शामिल नहीं हुए। दो दिन पहले ही उन्होंने राजग छोड़ने का फैसला लिया था। उनके महागठबंधन में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि वे फिलहाल इस बैठक में नहीं आए।

    महागठबंधन की बैठक पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का तंज-

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन की बैठक पर कहा कि तेजस्वी यादव और कांग्रेस में टकराहट है। राज्य की जनता ने राजग को स्वीकार किया है। उन्होंने दावा किया कि आगे भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

    हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन ने महागठबंधन की बैठक को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को लिखा है कि झूठ–फरेब और खोखले दावों के साथ बिहार की जनता को कैसे बरगलाया जाए, इस पर चर्चा होने वाली है। राजद के लोगों को मेरी नेक सलाह होगी कि अपने सहयोगी दलों से इस बात पर सहमति बनवा लें कि तेजस्वी यादव आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सदन में विरोधी दल के नेता होंगे। वैसे भी चुनाव के बाद राजद को अकेले उतनी सीटों पर जीत मिलने वाली नहीं कि तेजस्वी विपक्ष के नेता बन जाएं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    assembly elections Common Minimum Programme grand alliance Tejashwi Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.