Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 16:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहारः राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर पुलिस-एसटीएफ की छापेमारी
          Headline

          बिहारः राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर पुलिस-एसटीएफ की छापेमारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  बिहार के दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर शुक्रवार को पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एकसाथ छापेमारी की। छापेमारी जारी है और इसमें 1000 पुलिसकर्मी शामिल हैं। रीतलाल के दानापुर स्थित आवास पर पुलिस और एसटीएफ की टीम की छापेमारी जारी है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। दानापुर एसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 11 जगहों पर यह छापेमारी चल रही है।  इधर राजद विधायक ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर पुलिस प्रशासन पर मनमानी और उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

          सिटी एसपी ईस्ट एसआर सरथ ने बताया कि विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिल्डरों की शिकायत पर राजद विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई की गई। इस संबंध में खगौल थाना में मामला दर्ज किया गया है। किसी भी समय विधायक की गिरफ्तारी की जा सकती है।

          उल्लेखनीय है कि पटना हाई कोर्ट ने दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति सत्यनारायण सिन्हा की हत्या मामले में दानापुर विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य के खिलाफ इस साल फरवरी में नोटिस जारी किया था। मामला 30 अप्रैल 2003 का है, जब पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ रैली का आयोजन किया गया था। इसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीते साल दिसंबर में राजद विधायक रीतलाल के भाई और भांजे को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खगौल थाने की पुलिस ने दोनों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

          MLA Ritlal Yadav Rashtriya Janata Dal RJD MLA STF
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          September 14, 2026

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.