Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 21:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»मुफ्त आइसक्रीम नहीं देने पर विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          मुफ्त आइसक्रीम नहीं देने पर विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, आरोपी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 25, 2025Updated:March 25, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:  जिले के लोदीपुर थाना के कुछ ही दूरी पर आइसक्रीम विक्रेता की हत्या को लेकर मंगलवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने भागलपुर गोराडीह सड़क मार्ग को जाम कर दिया। उल्लेखनीय है कि बीते देर रात्रि लोदीपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहे सत्संग स्थल के समीप मुफ्त में आइसक्रीम नहीं देने पर आइसक्रीम विक्रेता जिले के सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव निवासी दुःखन तांती की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद आक्रोशित लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और सड़क जामकर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। वहीं सड़क जाम की खबर मिलते ही घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

          एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं अपराधी के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। घटना में प्रयुक्त की गई हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। सत्संग के दौरान पुलिस की भी तैनाती थी, लेकिन पुलिस के जवान ने त्वरित कार्रवाई क्यों नहीं किए इसको लेकर भी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

          मृतक की पत्नी का कहना है कि उसका कोई नहीं है इस दुनिया में। पति भी चला गया। अब खून के बदले खून का इंसाफ पत्नी मांग रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। उधर जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोराडीह क्षेत्र में नौकरी करने वाले और आम लोग काफी परेशान रहे।

          मंगलवार को सिटी एसपी ने दी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को रात्रि करीब 11:50 बजे लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर जिच्छो पोखर के पास भागवत गीता कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें संटू उर्फ दुःखन तांती उम्र करीब 30 वर्ष मेला में आईस्क्रीम का ठेला लगा कर बेच रहा था‌ समय करीब 11:45 बजे रात्रि में युवक पांडो यादव उर्फ पाण्डव ने आईस्क्रीम खरीदने के विवाद को लेकर संटू उर्फ दुःखन तांती को गोली मार दिया। घटना के तुरन्त बाद थानाध्यक्ष लोदीपुर घटनास्थल पर पहुँचे एवं शीघ्र पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की सूचना दी गयी तथा एफ०एस०एल० टीम को भी घटनास्थल पर आने के लिए सूचना दिया गया‌। संटू को ईलाज हेतु जे०एल०एन०एम०सी०एच० भागलपुर ले जाया गया जहाँ जे०एल०एन०एम०सी०एच० के चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

          इस संबंध में लोदीपुर थाना में सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर मात्र 04 घंटे के अन्दर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान 01 खोखा बरामद किया गया तथा गिरफ्तार पांडो यादव के निशानदेही पर उसके घर से लगे बासा से घटना में इस्तेमाल की गई 01 पिस्टल, 01 मैगजीन एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Free ice cream Ice-cream vendor Lodipur Police Station
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.