छपरा।
घर में चल रहे मांगलिक कार्य के दौरान दूल्हे के भाई की बुधवार की रात करंट लगने से मौत हो जाने से शादी का माहौल गम में बदल गया। मामला छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत तेनुआ गांव की है। मृतक का नाम मिट्ठू कुमार साह है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुदीश शाह के बड़े पुत्र का बुधवार की रात तिलक उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दूल्हे के छोटे भाई मिठू कुमार साह विद्युत चालित कॉफी मशीन से कॉफी बना रहे थे। इसी दौरान कॉफी मशीन में करंट आ जाने से मीठू शाह इसके चपेट में आ गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद घर में चल रहा तिलकोत्सव कार्यक्रम का माहौल गम में बदल गया। और वहां मातमी चित्कार गूंजने लगी।

