Nalanda News: पर्टक स्थल राजगीर में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बर्ड एवियरी का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने वन्य जीवों की बेहतर देखभाल एवं सुविधाओं का ख्याल रखने का भी दिया निर्देश जारी किया ।जायजा के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बर्ड एवियरी में पक्षियों के रहने, खाने-पीने और उनके पर्यावरणीय वातावरण का ध्यान रखा गया है। यहां देशी-विदेशी प्रजाति के कई पक्षी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने इन पक्षियों के कलरव को देखा और प्रफुल्लित हुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज राजगीर में पक्षियों के रहने के लिए बनाये गये बर्ड एवियरी का उद्घाटन किया गया है।

राजगीर जू-सफारी के अंतर्गत पक्षियों के आश्रय हेतु उनके अनुकूल वातावरण के अनुसार जगह बनायी गयी है, जिसे बर्ड एवियरी (चिड़ियों का आवास) कहा जाता है। बर्ड एवियरी को लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है, जहाँ रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जा रहा है। बर्ड एवियरी को एक खुली जगह में बनाया गया है, जिसके अंदर पेड़-पौधे और पानी का स्रोत है, इसमें पक्षी आराम से रह सकेंगे। यहां घूमने आनेवाले लोग खासकर बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी मिलेगी, साथ ही इससे पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। यह बर्ड एवियरी पक्षियों के लिए बेहतर आश्रय स्थल बना है।ज्ञातव्य है कि राजगीर के जू-सफारी में 5 तरह के जानवर बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू तथा हिरण को रखा गया है।
राजगीर जू-सफारी देश का सबसे अच्छा जू-सफारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2021 में राजगीर जू-सफारी का उद्घाटन किया गया और उसके बाद से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आ रहे हैं हैं और इसका आनंद उठा रहे हैं।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जू सफारी स्थित वन्य जीव अस्पताल का जायजा लिया और वन्य जीवों की चिकित्सा संबंधी विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां दो छोटे शावकों के अटखली करते हुए दृश्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शावकों तथा जू सफारी के सभी जीवों का बेहतर ढंग से देखभाल करने और उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया