Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 03:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रधानमंत्री का सोमवार को बिहार दौरा, पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त करेंगे जारी
          Headline

          प्रधानमंत्री का सोमवार को बिहार दौरा, पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त करेंगे जारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 23, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बिहार के लिए 2,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की भी होगी घोषणा

          Patna News:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी किसानों के खातों में भेजने के अलावा प्रधानमंत्री द्वारा करीब 2,000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की घोषाणाएं भी की जाएंगी। इस विशाल रैली में भागलपुर और पड़ोसी जिले बांका, मुंगेर और लखीसराय के करीब पांच लाख किसानों के शामिल होने की संभावना है।

          प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा और राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले ही भागलपुर का दौरा कर तैयारियां का जायजा ले चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री की सभा में आएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को भागलपुर के हवाई हड्डा मैदान में किसानों के कल्याण, उनकी खुशहाली और समृद्धि के लिए एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। सभी बिहारवासियों से अनुरोध है कि लाखों की तादाद में पधारकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनें और किसानों की खुशहाली के बारे में संवाद करें।

          सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

          उधर प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। हवाई अड्डा मैदान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिये गए हैं। सुरक्षा-व्यवस्था की कमान एसपीजी ने संभाल ली है।

          प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया गया है। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान स्थित सभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को कम से कम एक किलोमीटर सफर करना होगा। तिलका मांझी चौक से हवाई अड्डा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। लोग सिर्फ पैदल आ-जा सकेंगे। बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। हालांकि एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा ,लेकिन एंबुलेंस में अनावश्यक हूटर बजाने पर कार्रवाई होगी।

          नवगछिया की ओर से आने वालों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड परिसर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बगल में की गई है। सभा स्थल के चारों ओर छोटे-बड़े पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें 3,500 बस और 8,000 छोटी गाड़ियों का पड़ाव कर सकेंगे। अजगैवीनाथ की ओर से आने वाले वाहनों की टोल प्लाजा के पास पार्किंग होगी। हाउसिंग बोर्ड से 600 मीटर की दूरी पर हवाई अड्डा स्थल है। कहलगांव की ओर से आने वाले वाहनों का पड़ाव इंजीनियरिंग कालेज, ट्रिपल आईटी में होगा। यहां पेयजल की व्यवस्था होगी। भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि 4,000 से अधिक पुलिस बल और दंडाधिकारी को सुपर जोनल और यातायात व्यवस्था को लेकर तैनात किया गया है।

          उल्लेखनीय है कि भागलपुर, बांका, मुंगेर और लखीसराय राजग के पारंपरिक गढ़ रहे हैं, लेकिन फिर भी राजग अपने निर्वाचन क्षेत्रों को और मजबूत करना चाहती है। 2014 के लोकसभा और 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान ही जब जदयू, राजग का हिस्सा नहीं था, उस समय भाजपा ने भागलपुर और बांका लोकसभा सीटें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के हाथों खो दी थीं। पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनावों में तत्कालीन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन के हाथों सभी नौ विधानसभा सीटें भी खो दीं थीं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhagalpur Bihar tour PM Kisan Yojana Prime Minister Narendra Modi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.