Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 03:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, दो जवानों का बलि‍दान और दो घायल हुए
    Headline

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, दो जवानों का बलि‍दान और दो घायल हुए

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय : विष्णुदेव साय

    Bijapur News:  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह 8:30 बजे डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाइटर के संयुक्त बल के साथ हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गए। मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है l इस मुठभेड़ में दो जवान बलि‍दानी हो गए और दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है, घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकाला गया उनका उपचार जारी है। मुठभेड़स्थल से नक्सलियाें के शव के साथ एके 47, एसएलआर, इंसास रायफल, 303 रायफल, बीजीएल लांचर सहित बड़ी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद हुआ है l यह इलाका महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है।

    बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलि‍दान और अन्य दो जवान घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हाेंने बताया कि अतिरिक्त बल को माैके के लिए भेजा गया है, सर्च अभियान जारी है। आईजी ने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी।

    बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने साेशल मीडिया एक्स पर जारी पाेस्ट के माध्यम से कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में 2 जवानों के बलिदान और 2 जवान के घायल होने पर मुख्यमंत्री साय ने दुःखद जताते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ईश्वर से बलिदानी जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने एवं घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्हाेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है।

    2025 की अब तक मुठभेड़ों में कुल 86 नक्सली मारे गए-वर्ष 2025 में अब तक हुई मुठभेड़ों में कुल 86 नक्सली मारे गए हैं। बेहद कम समय में नक्सलियों के मारे जाने का ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।-4 जनवरी को अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर किया था।-9 जनवरी को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए थे।-

    12 जनवरी को बीजापुर जिले में 5 नक्सली ढेर हुए थे।

    -16 जनवरी को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुजारी कांकेर में 18 नक्सली मारे गए थे।-

    20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले में करीब एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली चलपति सहित 16 नक्सली ढेर हुए थे।- 0

    1 फरवरी को बीजापुर में 8 नक्सली मारे गए थे।-आज 9 फरवरी को बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगल में 31 नक्सली ढेर किए गए। ये इस साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    31 Naxalites killed Bijapur National Park Encounter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    March 13, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.